फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Relationship broken six days before marriage as dowry demand was not met

Lucknow News: दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी के छह दिन पहले तोड़ा रिश्ता

Sat, 28 Dec 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 28 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Relationship broken six days before marriage as dowry demand was not met
लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में रहने वाले रोहन राणा व उसके परिजनों ने शादी से छह दिन पहले दहेज में कार, पांच लाख कैश सहित अन्य सामान की मांग रख दी। लड़की वालों ने असमर्थता जताई तो उन लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया। लड़की की बहन ने बृहस्पतिवार को कृष्णानगर थाने में रोहन, उसके पिता जगमोहन राणा, मां रूमा राणा, भाई हितेंद्र राणा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि जालौन निवासी महिला के अनुसार उन्होंने छोटी बहन का विवाह कृष्णानगर की रामगढ़ काॅलोनी निवासी रोहन राणा के साथ फरवरी में तय किया था। 15 फरवरी को वरीक्षा कार्यक्रम कृष्णानगर में रहने वाली बुआ के घर पर किया था। 18 नवंबर को शादी की तारीख तय हुई थी। आरोप है कि 12 नवंबर को लड़के वालों ने फोन करके शादी की बातचीत के लिए 13 नवंबर को घर पर बुलाया। वहां पहुंचने पर लड़के वालों ने अचानक दहेज में कार, एसी, वाॅशिंग मशीन, फ्रिज, 50 इंच एलईडी टीवी, म्यूजिक सिस्टम, हाइड्राेलिक बेड, डाइनिंग टेबल व पांच लाख नकद की मांग रख दी। असमर्थता जताने पर अभद्र व्यवहार करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। इससे उनकी बहन गहरे सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed