{"_id":"6790025013a72bb23101ac90","slug":"rehabilitation-university-answer-sheets-will-be-shown-to-students-after-the-examination-lucknow-news-c-13-knp1002-1044820-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुनर्वास विविः परीक्षा के बाद छात्रों को दिखाई जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुनर्वास विविः परीक्षा के बाद छात्रों को दिखाई जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि में अब परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को उनकी उत्तर पुस्तिकाएं भी दिखाई जाएंगी। बीते दिनों परीक्षा समिति की बैठक में प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसका उद्देश्य उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में विद्यार्थियों के संशय समाप्त करना है।
विवि के विशेष शिक्षा संकाय ने विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाएं दिखाने के संबंध में पत्र जारी कर दिया है। डीन कौशल शर्मा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विशेष शिक्षा संकाय के अंतर्गत श्रवण बाधितार्थ के बीएड एसई, एमएड एसई व डीएड एसई कोर्स की परीक्षाएं 29 जनवरी को समाप्त हो रही हैं। ऐसे में विद्यार्थी परीक्षा समापन के तीन दिनों के बाद विभाग में जाकर अपनी उत्तर पुस्तिकाएं देख पाएंगे। 3 फरवरी के बाद किसी भी विद्यार्थी को उत्तर पुस्तिकाएं नहीं दिखाई जाएंगी।
छात्रों ने लिया मानव रहित ड्रोन का प्रशिक्षण
पुनर्वास विवि में अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. सीके दीक्षित के निर्देशन में बीटेक के छात्रों को मानव रहित ड्रोन का प्रशिक्षण कराया गया, जिसका सफल परीक्षण एवं सजीव संचालन आईआईटी कानपुर में आयोजित वायु गतिकी त्योहार में किया गया। संस्थान के बीटेक द्वितीय वर्ष के पांच विद्यार्थियों को वायु गतिकी प्रारूप कार्यशाला में चयन के बाद प्रतिभाग करने का अवसर मिला है।