{"_id":"6158ac3c8ebc3e6253303ed5","slug":"registration-will-open-again-for-pm-light-house-lucknow-news-lko598335896","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री लाइट हाउस योजना के 100 आवास खाली, फिर खुलेगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री लाइट हाउस योजना के 100 आवास खाली, फिर खुलेगा पंजीकरण
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास में पंजीकरण को दोबारा मौका। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
प्रधानमंत्री लाइट हाउस आवास योजना के करीब 100 आवास कम आवेदन आने से खाली रह गए हैं। ऐसे में जरूरतमंद इनके लिए आवेदन कर सकें, इसके लिए पंजीकरण एक बार फिर खुलेगा।
आरक्षित वर्ग के एसटी, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग आवेदन कर सकते हैं। वहीं, सामान्य वर्ग के लिए शनिवार को नगर निगम मुख्यालय में लॉटरी से आवंटन किया गया। दो दिन चली लॉटरी से सामान्य व आरक्षित वर्ग के 940 आवास आवंटित किए गए।
परियोजना अधिकारी निधि बाजपेई ने बताया कि योजना के तहत अवध विहार योजना में कुल 1040 आवास बनाए गए हैं। इनके लिए कुल 2962 पंजीकरण हुए।
इसमें सामान्य वर्ग के आवेदन अधिक आए। वहीं, अनुसूचित जनजाति का 21 प्रतिशत आरक्षण है, लेकिन दो ही पंजीकरण हुए। इसी तरह दिव्यांग का एक ही आवेदन आया।
ट्रांसजेंडर का आवेदन ही नहीं आया। ऐसे में आरक्षित वर्ग के 100 आवास खाली रह गए हैं। अब दोबारा पंजीकरण खोला जाएगा, जिससे यदि कोई रह गया हो तो वह आवेदन कर सके।
विज्ञापन
इसके बाद भी आवास खाली रहते हैं तो शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उसके निर्णय अनुसार कार्रवाई होगी।
इसी महीने जारी हो जाएंगे आवंटन पत्र
परियोजना अधिकारी ने बताया कि लॉटरी में जिन्हें आवास आवंटित हुआ है, वे 25 अक्तूबर के बाद आवंटन पत्र 45 हजार रुपये जमा कर ऑनलाइन ही उसी पोर्टल से निकाल सकेंगे, जिस पर पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। पैसा जमा करने के बाद उसकी जानकारी पोर्टल पर फीड करेंगे। इसके बाद उनके पास एक ओटीपी आएगा, फिर आवंटन पत्र निकाला जा सकेगा। पत्र जारी होने के बाद 1.19 लाख रुपये की चार तिमाही किस्त में पैसा जमा करना होगा। आवंटी को कुल 5.26 लाख रुपये जमा करने होंगे। इसमें पंजीकरण राशि शामिल होगी। योजना में दिए जा रहे मकान की लागत करीब 12.59 लाख रुपये है।
पीएम लाइट हाउस आवास योजना के आवासाें की लॉटरी पूरी हो गई है। शुक्रवार को आरक्षित और शनिवार को सामान्य वर्ग की लॉटरी हुई है।
- राकेश यादव, अपर नगर आयुक्त