{"_id":"5d5916478ebc3e89f472e68e","slug":"registration-till-18-august-in-private-medical-and-dental-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में अब भी सीटें खाली, 18 अगस्त तक होंगे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में अब भी सीटें खाली, 18 अगस्त तक होंगे पंजीकरण
Sun, 18 Aug 2019 02:41 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
नीट यूजी 2019 के मॉपअप राउंड में प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेज की सीटें भी शामिल हैं। इनमें एमबीबीएस की 128 और डेंटल की 944 सीटें हैं। मॉपअप राउंड में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 18 अगस्त तक होंगे।
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय के अनुसार 24 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 128 एमबीबीएस की सीटें खाली हैं। सबसे अधिक 26 मुरादाबाद, 19 आगरा और 10 सीटें लखनऊ के एक निजी मेडिकल कॉलेज की हैं। 22 प्राइवेट डेंटल कॉलेजों में 944 बीडीएस की सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
सबसे अधिक 90 सीटें ग्रेटर नोएडा, 89 कानपुर, 83 आजमगढ़, 194 सीटें गाजियाबाद के तीन डेंटल कॉलेजों में, 66 गोरखपुर, 61 बरेली, 51 बरेली के निजी डेंटल कॉलेजों में खाली हैं। निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटों के आवंटन के लिए 26 अगस्त और निजी डेंटल कॉलेजों में सीट आवंटन की तिथि 27 व 28 अगस्त तय की गई है।
विज्ञापन
आवंटन की तिथि को ही ऑन स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिक जानकारी वेबसाइट https:// upneet.gov.in www.updgme.in पर उपलब्ध है।