{"_id":"6896fdb43ea7da0ddc04e222","slug":"registration-of-3900-vehicles-driving-licenses-of-246-suspended-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: नियमों की अनदेखी पर चला कानून का डंडा... 3900 वाहनों के पंजीकरण, 246 के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: नियमों की अनदेखी पर चला कानून का डंडा... 3900 वाहनों के पंजीकरण, 246 के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित
Sat, 09 Aug 2025 01:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:20 PM IST
सार
परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का पालन न करने को लेकर कड़ी कार्रवाई की। विभाग ने वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
Traffic Jam
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
यातयात नियमों की अनदेखी करने पर परिवहन विभाग ने राजधानी के 3900 वाहनों का पंजीकरण निलंबित कर दिया है, जबकि 246 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, जिन वाहन चालकों पर पांच से अधिक चालान हो चुके हैं, उनकी सूची ट्रैफिक पुलिस ने ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ को भेजी थी। इसी आधार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
8,322 गाड़ियों के परमिट रद्द: परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने बताया कि राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की हालिया बैठक में 8,322 गाड़ियों के परमिट भी रद्द किए गए हैं। इनमें तीन ऐसे मामलों में एक साल तक नया परमिट जारी न करने का निर्णय लिया गया है, जिनमें सड़क हादसों से मौतें हुई थीं। 738 परमिट को 45 दिनों के लिए निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण केंद्र न खोलने पर कार्रवाई : एडवांस ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरखोलने के लिए जिन 11 संस्थाओं को लेटर ऑफ इंटेंट जारी किए गए थे, उन्होंने एक वर्ष में प्रशिक्षण केंद्र शुरू नहीं किए। ऐसे में विभाग ने सभी 11 संस्थाओं के लेटर ऑफ इंटेंट निरस्त कर दिए हैं।