फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Registration for online learning till 15 december.

UP News: ऑनलाइन लर्निंग के लिए स्कूलों का पंजीकरण 15 दिसंबर तक, निशुल्क दिया जा रहा कंटेंट

Sat, 29 Oct 2022 12:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 29 Oct 2022 12:11 PM IST
सार

ई-लर्निंग प्लेटफार्म का लाभ विवि, महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, पॉलीटेक्निक, कौशल विकास मिशन, आईटीआई के विद्यार्थी उठा सकते हैं। इसके जरिए 12 हजार पाठ्यक्रमों का कंटेंट निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Registration for online learning till 15 december.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ऑनलाइन लर्निंग के लिए इंफोसिस स्प्रिंग बोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों को 12 हजार पाठ्यक्रमों के कंटेंट निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इंफोसिस की ओर से डिजिशक्ति पोर्टल पर पंजीकृत 17 हजार यूजर्स को यू-ट्यूब के जरिए ऑनलाइन सत्र आयोजित कर इसकी जानकारी दी गई।

विज्ञापन


सत्र की शुरुआत में अपर मुख्य सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अरविंद कुमार ने बताया कि विद्यालयों को भी अपनी माइक्रोसाइट स्प्रिंगबोर्ड प्लेटफार्म पर बनाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसे वे अपने कॉलेज की वेबसाइट पर भी लिंक कर सकते हैं। इस प्लेटफार्म पर प्रदेश के सभी विद्यालयों को 15 दिसंबर तक पंजीकृत करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी की छठ पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक: दिए निर्देश- स्वच्छ व सुरक्षित छठ का संदेश दें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - वनवास के छह साल बाद सियासी रण में आजम की वापसी मुश्किल, सपा को लगा झटका


यूपीडेस्को के प्रबंध निदेशक कुमार विनीत ने बताया कि इस ई-लर्निंग प्लेटफार्म का लाभ विवि, महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, पॉलीटेक्निक, कौशल विकास मिशन, आईटीआई के विद्यार्थी उठा सकते हैं। छात्रों व विद्यालयों को सशक्त करना इसका उद्देश्य है।

इंफोसिस के किरन एनजी, विक्टर एस व कमलजीत कौर ने बताया कि विद्यालय व छात्र स्प्रिंग बोर्ड प्लेटफार्म का किस तरह नि:शुल्क पूरा उपयोग कर सकते हैं। इस प्लेटफार्म में 10 वर्ष की आयु से लेकर उच्च शिक्षा के छात्रों तक के लिए 12000 से अधिक टेक्नोलॉजी व इंग्लिश भाषा के पाठ्यक्रम मुफ्त उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed