फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   registration for mega job fair starts in lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय में मेगा जॉब फेयर के लिए शुरू हुआ पंजीकरण, सौ कंपनियां चपरासी से प्रबंधक पद तक के लिए करेंगी प्लेसमेंट

Mon, 15 Mar 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
registration for mega job fair starts in lucknow university
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के साथ मिलकर लखनऊ मंडल के युवाओं के लिए जल्द ही मेगा जॉब फेयर आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी sewayojan.up.nic.in पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

मेगा जॉब फेयर में 100 से अधिक कंपनियां शिरकत करेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की कोशिश है कि जॉब फेयर में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र एक समारोह आयोजित कर दिया जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा गया है। विश्वविद्यालय की सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. संजय मेधावी ने बताया कि जॉब फेयर में न सिर्फ लविवि बल्कि पूरे लखनऊ मंडल के विद्यार्थी पंजीकरण करा सकते हैं। इसमें किसी भी कोर्स व विधा के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। कंपनियां चपरासी से लेकर मैनेजर व सीईओ तक के पद के लिए चयन करेंगी।
विज्ञापन

अगर कोई सिक्योरिटी मैन या डिलीवरी मैन बनना चाहता है तो उसे भी जॉब का अवसर मिलेगा। कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से विद्यार्थियों को शार्ट लिस्ट कर इंटरव्यू के लिए बुलाएंगी। युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार जॉब मिलेगी। प्रो. मेधावी ने कहा कि नियुक्ति पत्र वितरण के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है। उनकी सहमति मिलने के बाद जॉब फेयर की तिथि जारी की जाएगी। पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों का इंटरव्यू किस दिन शेड्यूल है, इसकी जानकारी मोबाइल पर मेसेज से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed