फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Registration for admission to Rehabilitation University begins

Lucknow News: पुनर्वास विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू

Sat, 31 May 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Registration for admission to Rehabilitation University begins
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 के तहत सीयूईटी-पीजी व गैर सीयूईटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 जून है। जो अभ्यर्थी अपना आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से करना चाहते हैं, वह कर सकते हैं। प्रवक्ता डॉ. यशवंत कुमार ने बताया कि विवि की वेबसाइट https://dsmru.up.nic.in पर पंजीकरण के लिए विंडो खुल चुकी है। आवेदन में त्रुटि से बचने के लिए वेबसाइट पर दी गई सभी जानकारियां सही से पढ़ लें। इनके लिए करें रजिस्ट्रेशन ः एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएसडब्ल्यू, एलएलएम, एमसीए, एमबीए, एमएडएसई (एचआईवीआईआईडी), बीएड एसई एचआई, वीआई,आईडी, एमटेक, एमपीओ, सभी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स, पीजीडीएवीटी, पीडीसीडी, डीफॉर्मा में प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इतनी सीटों पर होंगे प्रवेश ः स्नातक में 1614, परास्नातक में 983, डिप्लोमा कोर्स में 304, इंटरमीडिएट पीडीसीडी में 60 सीटें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed