उर्दू शिक्षकों के लिए होंगे इस तारीख तक आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में सहायक उर्दू शिक्षक बनने के लिए अब 16 सितंबर तक
इसके लिए 8 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद 10 सितंबर तक ई-चालान बनवाए जा सकेंगे। पहले अंतिम तिथि 1 सितंबर ही निर्धारित की गई थी।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा के मुताबिक आवेदन के दौरान आई दिक्कतों के चलते ये फैसला किया गया। अब तक 41 हजार लोगों ने आवेदन किया है।
मोअल्लिम-ए-उर्दू वेलफेयर
एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा रामगोविंद चौधरी से मुलाकात
कर उन्हें बताया था कि काफी संख्या में लोगों ने गलत फार्म भर दिए हैं।
प्रशिक्षण योग्यता मोअल्लिम-ए-उर्दू के कॉलम में प्रयोगात्मक और लिखित का
कॉलम अलग-अलग नहीं था। इसके चलते हजारों की संख्या में लोगों ने गलत फार्म
भर दिए। इसी तरह फोटो अपलोड करने और हस्ताक्षर करने में भी गलतियां हुई
हैं।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुरोध
के बाद ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय किया गया है।
गौरतलब है कि उर्दू सहायक अध्यापक के 4280 पदों के लिए वेबसाइट
http://upbasiceduparishad. gov.in पर ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं।