{"_id":"6939e0acfdfb10913a0d305e","slug":"register-for-discounts-starting-today-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1511463-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छूट के लिए पंजीकरण आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छूट के लिए पंजीकरण आज से
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से किस्त में बिजली बिल जमा कर चुके बकायेदारों को भी 100 फीसदी ब्याज एवं मूल रकम पर 25 फीसदी की छूट दिए जाने के लिए बृहस्पतिवार से पंजीकरण का आरंभ होगा। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक योगेश कुमार के मुताबिक, जो बकायेदार एक अप्रैल से 30 नंवबर के बीच बाकी रकम किस्त में भर चुके, वह छूट का लाभ लेने के लिए गांव से लेकर शहर तक किसी भी बिलिंग सेंटर व जनसुविधा केंद्र पर पंजीकरण करा सकते हैं।