{"_id":"5bf28f2fbdec2269af64a170","slug":"reeta-bahuguna-joshi-inaugrated-amar-ujala-aprajita-mission-poster","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने जारी किया अमर उजाला की अनूठी पहल 'अपराजिता' का पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने जारी किया अमर उजाला की अनूठी पहल 'अपराजिता' का पोस्टर
Mon, 19 Nov 2018 03:53 PM IST
kapil sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: kapil sharma
Updated Mon, 19 Nov 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने सोमवार को अमर उजाला के महत्वाकांक्षी अभियान ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर जारी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 'अपराजिता' महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज की महिलाओं के प्रति मानसिकता के परिवर्तन में बड़ी भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
आज समाज में महिलाओं पर जो अपराध हो रहे हैं, चाहे वो भ्रूण हत्या हो, दहेज हत्या हो, बाल विवाह हो या उन पर हो रही हिंसा हो। किसी भी समाज में सरकार और कानून तब तक परिवर्तन नहीं ला सकते जब तक कि संपूर्ण समाज के अंग उससे न जुड़ें। 'अपराजिता' इस परिवर्तन के लिए संवेदनशील प्रयास है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का युवा रूढिवादी नहीं है। वह विकास की तरफ उन्मुख है और प्रगतिशील है। अगर उसके साथ संवाद होगा तो सार्थक नतीजे आएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि ये मुहिम निश्चित रूप से सफल होगी। इसके लिए अमर उजाला को बहुत-बहुत शुभकामनाएं...। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
जानें, क्या है अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स
‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ नारी गरिमा के लिए एक साझा मंच तैयार करने की मुहिम है। इसके तहत ऐसा माहौल बनाने की कोशिश होगी जिसमें हर कोई यह सोचने को मजबूर हो जाए कि सुरक्षित समाज हर बच्ची और हर महिला का हक है। समाज का नकारात्मक माहौल हमारे लिए चुनौती है। अमर उजाला ने इस जड़ता को तोड़ने की जिम्मेदारी उठाई है। पर, इसके लिए सबसे बड़ी जरूरत है समुदाय निर्माण यानी कम्युनिटी बिल्डिंग की। ये ऐसा समुदाय होगा जो न केवल सकारात्मक दिशा में सोचे बल्कि नारी गरिमा को लेकर सतर्क और हमेशा प्रयासरत भी हो।
आप भी जुड़ें अभियान से इस अभियान से जुड़ने के लिए aparajita.amarujala.com पर लॉगइन करें।