फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Red Cross distributed nutrition packets to 50 adopted TB patients.

Lucknow News: रेडक्रॉस ने गोद लिए गए 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली

Sat, 09 May 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Red Cross distributed nutrition packets to 50 adopted TB patients.
टीबी मरीजों को पोषण पोटली दी गई।
लखनऊ। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा की ओर से शुक्रवार को कैसरबाग स्थित रेडक्रॉस भवन में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। मानवता में एकता थीम के तहत गोद लिए गए 50 टीबी मरीजों को पोषण पोटली बांटी गई। चेयरमैन ओपी पाठक व अन्य पदाधिकारियों ने दीप जलाकर रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट को याद किया और आंदोलन के इतिहास और उद्देश्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

रेडक्रॉस के उपसभापति एवं लखनऊ जिला शाखा के सचिव अमरनाथ मिश्र ने बताया कि समय पर दिया गया प्राथमिक उपचार दुर्घटनाओं से बचा सकता है। हम विद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्थानों, उद्योगों और स्वयंसेवकों के बीच लगातार प्राथमिक उपचार जागरूकता व प्रशिक्षण शिविर लगा रहे हैं। कार्यकारिणी सदस्य अनुराग मिश्रा, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, वाइस पैट्रन सदस्य आलोक सक्सेना ने मानवता में एकता की थीम पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंघल, ऋतुराज, सैयद मोहम्मद हारून, संजय जायसवाल, रजनीश शर्मा, श्वेता सिंह, सौरभ अग्निहोत्री, अजय सिंह रावत, अब्दुल मलिक, करण शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed