{"_id":"681af5db399940e8ad05493b","slug":"red-alert-in-uttar-pradesh-after-operation-sindoor-by-army-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Sindoor: यूपी में रेड अलर्ट घोषित, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Sindoor: यूपी में रेड अलर्ट घोषित, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए
Wed, 07 May 2025 11:25 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 May 2025 11:25 AM IST
सार
भारतीय सेना के पाकिस्तान में किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित किया गया है और महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीजीपी प्रशांत कुमार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पहलगाम में आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया और आतंकियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी के एक्स पर जारी किए गए बयान में कहा गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस की सभी फील्ड इकाइयों को रक्षा बलों से समन्वय स्थापित करने एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं।
यूपी पुलिस सतर्क है, संसाधनों से लैस है और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जय हिन्द !
#OperationSindoor के तहत भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।@Uppolice की सभी फील्ड इकाइयों को रक्षा बलों से समन्वय स्थापित करने एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं।… pic.twitter.com/IpUGOZqBZb
— UP POLICE (@Uppolice) May 7, 2025
विज्ञापन
भारत की सेना ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इसमें आतंकी सरगना हाफिज सईद और मसूद अजहर के ठिकाने शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार भारत ने मुजफ्फराबाद, बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, कोटली, बाघ, गुलपुर, भिंबेर और शकरगढ़ में आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया है।