फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Red alert for heavy rain in southern UP and Bundelkhand

Lucknow News: दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Tue, 01 Jul 2025 02:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:50 PM IST
विज्ञापन
Red alert for heavy rain in southern UP and Bundelkhand

विज्ञापन

- लखीमपुर खीरी में सर्वाधिक 212 मिमी रिकॉर्ड हुई बारिश

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से मंगलवार और बुधवार के दौरान दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड इलाकों के लिए अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक लखीमपुर खीरी में 212 मिलीमीटर तो वहीं बाराबंकी में 165 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

बुधवार के लिए बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, हमीरपुर, महोबा, झांसी समेत मध्य व दक्षिणी यूपी और विंध्य क्षेत्र में भी भारी बारिश की चेतावनी है। साथ ही 43 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को दोपहर बाद वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर में अच्छी बारिश हुई।


- जून के बाद अब जुलाई में भी होगी अच्छी बारिश

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में जून महीने में सामान्य से 11 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पूर्वानुमान है कि जुलाई में भी सामान्य से ज्यादा बरसात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



- भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट
दक्षिणी यूपी, विंध्य क्षेत्र और बुंदेलखंड के इलाके में।

- यहां है भारी वर्षा होने की संभावना
बांदा, चित्रकूट कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, आगरा, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आसपास के इलाकों में।

- गरज चमक और वज्रपात होने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed