फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recruitments in up police

आ गए सिपाही भर्ती परीक्षा के नतीजे

Sat, 21 Jun 2014 10:12 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Jun 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
recruitments in up police

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाहियों की भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा के नतीजों को विभाग की वेब साइट पर लोड कर दिया है।

विज्ञापन


बोर्ड के अधिकारियों ने कहा है कि अभ्यर्थी अपनी कॉपियां व नंबर की जांच कर सकते हैं और अगर किसी को किसी तरह की आपत्ति है तो वह 15 दिनों में इसे दर्ज करा सकता है।

पुलिस विभाग में सिपाहियों के कुल 41,610 पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा 15 दिसंबर को कराई गई परीक्षा में कुल 17,89,985 अभ्यर्थी बैठे थे।

पांच जुलाई तक करें आपत्ति दर्ज

recruitments in up police

यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ थी। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक मदन गोपाल सिंह ने जानकारी दी है कि अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है।

बोर्ड ने इसे अपनी वेब साइट पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी अपनी ओएमआर शीट की रंगीन छाया प्रति, उसके द्वारा दिए गए उत्तर, सवाल का सही जवाब, सही सवालों की संख्या और कुल हासिल अंकों को देख सकते हैं।

अगर किसी अभ्यर्थी को लगता है कि उसके मूल्यांकन में कोई कमी है तो वह आपत्ति दाखिल कर सकता है।

यह आपत्ति पांच जुलाई 2014 की दोपहर तीन बजे तक दाखिल की जा सकती हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही परीक्षा के परिणामों की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार समूह ग के नहीं होंगे तबादले

recruitments in up police

प्रदेश सरकार के समूह ग के कर्मचारियों का तबादला नहीं होगा। सरकार ने जो स्थानांतरण नीति जारी की है उसमें समूह ग का कोई उल्लेख नहीं है।

इसके अनुसार छह वर्ष की सेवा पूरी कर चुके चिकित्सकों को जनपद के बाहर व 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके चिकित्सकों को मंडल के बाद स्थानांतरित किया जाएगा। निशक्तजनों को तबादले से मुक्त रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed