शुरू हई 29,334 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रकिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक स्कूलों में गणित व विज्ञान के 29,334 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए काउंसलिंग 7 व 8 जुलाई को की जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। सचिव बेसिक शिक्षा हीरालाल गुप्ता ने इस संबंध में सोमवार को शासनादेश जारी कर दिया है।
भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देंगे।
31 जुलाई तक पूरी होगी प्रकिया
इसमें कहा गया है कि उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान के सहायक अध्यापक के 29,334 पद पर भर्ती के लिए कोई कानूनी बाधा नहीं है।
इसलिए फैसला किया गया है कि 11 जुलाई 2013 व 23 अगस्त 2013 को जारी शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुसार भर्ती प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी कर ली जाए।
फैक्ट फाइल
= सूबे में जूनियर हाईस्कूल-----76,782
= कुल पद जिनपर भर्ती होनी है-----29,334
= गणित-----14,667
= विज्ञान-----14,667
= कुल आवेदन आए-----3,80,000
= जूनियर में टीईटी पास-----2,64,928