फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recruitment will start in government added higher secondary school 

रोक हटी, अब होंगी सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भर्तियां

Thu, 29 Mar 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Mar 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
recruitment will start in government added higher secondary school 
शिक्षक भर्ती - फोटो : pti

प्रदेश के सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों (जूनियर हाई स्कूलों) में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी। राज्य सरकार ने इन विद्यालयों में भर्तियों पर लगी रोक हटाते हुए भर्तियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में 3000 से ज्यादा सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


इससे पढ़ाई पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव के मद्देनजर बेसिक शिक्षा विभाग ने मंगलवार को सहायता प्राप्त स्कूलों में भर्तियों पर लगा प्रतिबंध हटा दिया। विभाग के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने सभी जिलों में इन विद्यालयों में भर्ती की कार्यवाही शुरू करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक और 4 सहायक अध्यापक के मानक के आधार पर रिक्त पदों की गणना की जाएगी। निलंबित प्रधानाध्यापक या सहायक अध्यापक के पद को रिक्त नहीं माना जाएगा।

स्कूल प्रबंधन को रिक्त पदों की विस्तृत सूचना और भर्ती का प्रस्ताव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को देना होगा। बीएसए प्रस्ताव का परीक्षण कर भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मंजूरी देंगे। सहायक अध्यापक की भर्ती के समय विषय का ध्यान रखा जाएगा, ताकि स्कूल में सभी विषयों के अध्यापक उपलब्ध हों।

तय होगी जिम्मेदारी

निदेशक ने स्पष्ट किया है कि त्रुटिपूर्ण विज्ञापन जारी होने या गलत अनुमोदन करने पर बीएसए की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सक्षम स्तर से अनुमति के बिना नियुक्ति देने पर विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी तय की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed