फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recruitment will be done on the vacant posts of spokesperson in engineering colleges

इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवक्ता के रिक्त पदों पर होगी भर्ती 

Thu, 17 Dec 2020 07:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 17 Dec 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Recruitment will be done on the vacant posts of spokesperson in engineering colleges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
सरकार की मंशा को देखते हुए प्राविधिक शिक्षा विभाग ने तकनीकी शिक्षा में सुधार की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत इंजीनियरिंग कॉलेजों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पहले चरण में 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में विभिन्न विषयों के प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त 354 पदों पर भर्ती जल्द होगी।
विज्ञापन


विभाग के स्तर पर जल्द ही उप्र लोक सेवा आयोग को भर्ती के लिए अधियाचन भेजा जाएगा। लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार में चयन के बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे। प्रदेश के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में टीचरों की भारी कमी के चलते तकनीकी शिक्षा पटरी से उतरी हुई थी। इसमें सुधार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया था। इसके मद्देनजर विभाग ने तत्काल कदम उठाते हुए रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, आईटी, कंप्यूटर साइंस, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंव कम्युनिकेशन व केमिकल इंजिनियरिंग विभागों में प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के 292 पद शामिल हैं। इसी तरह फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, मैनेजमेंट, इंग्लिश व इन्वायरमेंट जैसे विषयों के लिए भी प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के 62 पद भरे जाएंगे। 
विज्ञापन


इन इंजीनियरिंग कॉलेजों में होगी भर्ती 
बांदा-47, 
अंबेडकर नगर- 47, 
सोनभद्र -44, 
आमजगढ़- 47, 
मैनपुरी-44, 
बिजनौर-47, 
कन्नौज-44, 
झांसी-12,
सुल्तानपुर-21  
कानपुर- 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed