{"_id":"5fdb68c93b8e5850b87a7aef","slug":"recruitment-will-be-done-on-the-vacant-posts-of-spokesperson-in-engineering-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवक्ता के रिक्त पदों पर होगी भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवक्ता के रिक्त पदों पर होगी भर्ती
Thu, 17 Dec 2020 07:48 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 17 Dec 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की मंशा को देखते हुए प्राविधिक शिक्षा विभाग ने तकनीकी शिक्षा में सुधार की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत इंजीनियरिंग कॉलेजों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पहले चरण में 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में विभिन्न विषयों के प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त 354 पदों पर भर्ती जल्द होगी।
विभाग के स्तर पर जल्द ही उप्र लोक सेवा आयोग को भर्ती के लिए अधियाचन भेजा जाएगा। लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार में चयन के बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे। प्रदेश के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में टीचरों की भारी कमी के चलते तकनीकी शिक्षा पटरी से उतरी हुई थी। इसमें सुधार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया था। इसके मद्देनजर विभाग ने तत्काल कदम उठाते हुए रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, आईटी, कंप्यूटर साइंस, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंव कम्युनिकेशन व केमिकल इंजिनियरिंग विभागों में प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के 292 पद शामिल हैं। इसी तरह फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, मैनेजमेंट, इंग्लिश व इन्वायरमेंट जैसे विषयों के लिए भी प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के 62 पद भरे जाएंगे।
इन इंजीनियरिंग कॉलेजों में होगी भर्ती
बांदा-47,
अंबेडकर नगर- 47,
सोनभद्र -44,
आमजगढ़- 47,
मैनपुरी-44,
बिजनौर-47,
कन्नौज-44,
झांसी-12,
सुल्तानपुर-21
कानपुर- 01