{"_id":"68bf2fea7333d48fff04116d","slug":"recruitment-process-will-start-soon-for-about-5000-posts-in-the-cooperative-department-in-up-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सहकारिता विभाग में 5000 पदों पर भर्ती होगी, यूपी सरकार ने दी अनुमति; रिक्त पदों का ब्यौरा भेजने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सहकारिता विभाग में 5000 पदों पर भर्ती होगी, यूपी सरकार ने दी अनुमति; रिक्त पदों का ब्यौरा भेजने के निर्देश
Tue, 09 Sep 2025 01:05 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:05 AM IST
सार
यह भर्ती इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आइबीपीएस) की ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होगी। सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ANI
Please wait...
विस्तार
सहकारिता विभाग में लगभग 5000 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। यह भर्ती इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आइबीपीएस) की ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होगी। सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
जिसके बाद विभाग ने सभी संस्थाओं को रिक्त पदों का ब्यौरा भेजने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता विभाग की संस्थाओं में उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक, 50 जिला सहकारी बैंक, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन, उ.प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ आदि है।
विज्ञापन
यूपी टीईटी का आयोजन 29 व 30 जनवरी को
उप्र. शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज ने यूपी टीईटी समेत तीन प्रमुख परीक्षाओं की तिथि पिछले दिनों जारी की गई थी। यूपी टीईटी का आयोजन 29-30 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के बाद यह पहली टीईटी होगी। इस क्रम में शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि इन तिथियों को कॉलेजों में कोई परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाए।
विज्ञापन
इन तारीखों को विद्यालयों में छात्रों की छुट्टी रहेगी। आयोग प्रवक्ता की लिखित परीक्षा 15-16 अक्तूबर व प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) की लिखित परीक्षा 18-19 दिसंबर को प्रस्तावित है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक, सचिव व संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव को पत्र भेजकर इस संबंध में निर्देश दिए हैं। वहीं, टीईटी अनिवार्य किए जाने से शिक्षकों में हलचल बढ़ गई है।