Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recruitment process for vacant Anganwadi worker and helper positions begins

Lucknow News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

Wed, 25 Nov 2026 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Recruitment process for vacant Anganwadi worker and helper positions begins
आंगनबाड़ी केंद्र।
लखनऊ। लंबे समय से रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों की वजह से केंद्रों के संचालन में आने वाली दिक्कतों को दूर करने का प्रयास शुरू हो गया है। विभाग ने आंगनबाड़ी के 72 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। सहायिकाओं के रिक्त पद भी भरे जा रहे हैं। दोनों पदों के लिए आवेदन जमा कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन



लखनऊ में करीब 2,730 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। केंद्रों का संचालन, पोषण अभियान, पंजीकृत बच्चों की पढ़ाई, पंजीकृत गर्भवती और किशोरियों की देखभाल आदि काम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के जिम्मे रहते हैं। कार्यकर्ता के साथ प्रत्येक केंद्र पर एक सहायिका भी रहती है, मगर पद खाली होने से इसका असर केंद्रों के संचालन पर पड़ रहा था। आंगनबाड़ी और सहायिका के रिक्त पदों के संबंध में अमर उजाला ने 12 नवंबर के अंक में खबर प्रकाशित की थी। विभाग ने इसका संज्ञान लिया और रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूर्व में हुई भर्ती में रिक्त रह गए थे पद
लखनऊ के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहायिका के 300 से ज्यादा पद खाली हैं। मार्च-अप्रैल में सहायिका के करीब 1,198 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई थी। उस समय 200 से अधिक पद रिक्त रह गए थे। पूर्व में हुई भर्ती में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भी खाली रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iआंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 72 और सहायिका के 356 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। तीन दिसंबर अंतिम तारीख है। आवेदक को उसी वार्ड या ग्रामसभा में आवेदन करना है, जहां का वह निवासी है।I
I- श्रेयष कुमार, डीपीओI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article