फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recruitment of teachers starts today

पहला चरण: 58 हजार शिक्षामित्र बनेंगे शिक्षक

Tue, 01 Jul 2014 11:32 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ Updated Tue, 01 Jul 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
recruitment of teachers starts today

बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू करेगा। पहले चरण में 58,826 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाया जाएगा।

विज्ञापन


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्य पहले चरण में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दो वर्षीय सफलतापूर्वक परीक्षा पास करने वालों की सूची आज जिलेवार बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सौंपेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद 7 जुलाई तक काउंसलिंग के लिए कार्यक्रम जिलेवार जारी कर दिए जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 1.70 लाख शिक्षा मित्र बच्चों को पढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 जुलाई तक पूरी हो जाएगी प्रक्रिया

recruitment of teachers starts today

मौजूदा समय में शिक्षामित्रों को प्रतिमाह 3500 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। राज्य सरकार शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण देकर परिषदीय स्कूलों में समायोजित करना चाहती है।

शिक्षा मित्रों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले चरण में 60,000 को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें 58,826 ने बीटीसी परीक्षा उत्तीर्ण की है।

दूसरे चरण में 64,000 और तीसरे चरण में 46,000 शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शिक्षा मित्रों के समायोजन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर 31 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।

1.70 लाख शिक्षामित्रों का होगा समायोजन

recruitment of teachers starts today

प्रदेश के कुल 1.70 लाख शिक्षामित्रों का समायोजन होगा। सरकार के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने संबंधी आदेश जारी कर दिया था।

बेसिक शिक्षा निदेशालय में इस संबंध में उच्चाधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि शिक्षा मित्रों को बंद और एकल स्कूलों में सहायक अध्यापक बनाया जाएगा।

बदले गए ‌थे नियम

recruitment of teachers starts today

गौरतलब है कि समायोजन के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली 1981 में संशोधन किया जा गया था।

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते इस पर निर्णय नहीं हो पाया था।

सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने आचार संहिता समाप्त होते ही बेसिक शिक्षा मंत्री के पास फाइल भेजी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed