{"_id":"62cd22eed7eca609580e8d4a","slug":"recruitment-of-junior-engineers-in-namami-gange-and-gramin-jalapurti","type":"story","status":"publish","title_hn":"Junior Engineers Recruitment: अवर अभियंता के छह सौ पदों पर नियुक्ति इसी माह, 15 दिन में दिया जाएगा नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Junior Engineers Recruitment: अवर अभियंता के छह सौ पदों पर नियुक्ति इसी माह, 15 दिन में दिया जाएगा नियुक्ति पत्र
Tue, 12 Jul 2022 12:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:59 PM IST
सार
नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में संविदा पर अवर अभियंताओं की नियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग इसी माह संविदा पर 600 अवर अभियंताओं (जेई) की भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगा। चयनित अभ्यर्थियों को 15 दिन में नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है। विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया में 525 सिविल और 75 इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल इंजीनियरों का चयन होना है। विभाग के अधिशासी निदेशक प्रिय रंजन कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। पूरी प्रक्रिया की उच्च स्तर से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने अभ्यर्थियों से भी अपील की है कि किसी प्रलोभन में न आएं। कोई लालच दे रहा है तो शिकायत करें। आवेदकों की मेरिट तैयार की जा रही है। इसी माह इंटरव्यू होंगे। उन्होंने बताया कि जूनियर इंजीनियर (सिविल) पद के लिए 7930 अभ्यर्थियों और इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल के पदों के लिए 2570 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का कहना है कि युवाओं को रोजगार देने के लिए विभाग प्रयासरत है। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग लगातार युवाओं को अपने साथ जोड़ रहा है। तकनीक के इस्तेमाल से भर्तियों और तबादले की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जा रहा है।