फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recruitment of home guard and constable recruitment

25 हजार होमगार्ड और 42 हजार सिपाहियों की भर्ती की तैयारी शुरू

Tue, 17 Oct 2017 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Oct 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of home guard and constable recruitment
demo image - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में जल्द ही 25 हजार होमगार्डों की भर्ती होगी। हालांकि इसमें अभी कुछ अड़चनें आ रही हैं, जिन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


शासन ने इस भर्ती के लिए होने वाली दौड़ में अभ्यर्थियों के पैरों में कंप्यूटराइज्ड चिप लगाने का फैसला किया है। इस पर प्रति अभ्यर्थी 150 रुपये का खर्च आएगा। इसके लिए वित्त विभाग की स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


महानिदेशक होमगार्ड डॉ. सूर्य कुमार का कहना है कि नई भर्ती के लिए वित्त विभाग को पत्रावली भेज दी गई है। अनुमोदन मिलते ही होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में प्रदेश में होमगार्ड की संख्या लगभग 95 हजार है। भर्ती पूरी होने के बाद जिन जिलों में होमगार्ड की संख्या कम है, वहां पूरी की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

42 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए चल रही तैयारी

प्रदेश में लगभग 42 हजार सिपाहियों की भर्ती की भी तैयारी चल रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा कराने वाली एजेंसी के चयन के लिए टेंडर मांगा है। इसकी प्रक्रिया पूरी होते ही सिपाही भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
 
दरअसल, पिछली सपा सरकार ने बिना परीक्षा मेरिट के आधार पर सिपाहियों की भर्ती का फैसला किया था। इसे मौजूदा योगी सरकार ने बदलते हुए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की।

बता दें, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि अगले पांच वर्ष में प्रदेश में डेढ़ लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए हर साल कम से कम 32 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती होनी है।

35 हजार सिपाहियों की भर्ती पर फैसला सुरक्षित

वर्ष 2015 में बिना परीक्षा के शुरू हुई 35 हजार सिपाहियों की भर्ती मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। 

दरोगा भर्ती के पेपर लीक की जांच अब भी अधूरी
पुलिस उपनिरीक्षक की वर्ष 2016 की सीधी भर्ती प्रक्रिया भी ऑनलाइन पेपर लीक होने के बाद से रुकी हुई है। इसकी जांच एसटीएफ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद नए सिरे से ऑनलाइन परीक्षा कराई जाएगी। एसटीएफ ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed