{"_id":"67facafc8ac9ffa2fb063286","slug":"recruitment-of-ayush-doctors-stuck-again-dm-sent-the-file-back-lucknow-news-c-13-1-lko1110-1153580-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आयुष डॉक्टरों की भर्ती फिर अटकी, डीएम ने फाइल वापस भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आयुष डॉक्टरों की भर्ती फिर अटकी, डीएम ने फाइल वापस भेजी
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में आयुष डॉक्टरों की भर्ती फिर फंस गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इंटरव्यू के लिए फाइल डीएम को भेजी थी, मगर डीएम ने यह कहकर फाइल वापस कर दी कि इसके लिए पहले मिशन निदेशक से निर्देश लिया जाए। विभाग के लिए यह भर्ती प्रक्रिया पूरी करना चुनौती भरा है। चार महीने से भर्ती लटकी हुई है।
सरकारी अस्पतालों में आयुष यूनिट का संचालन हो रहा है, मगर इन यूनिटों में आयुष डॉक्टर नहीं है। ऐसे में एनएचएम ने बीते साल जिले में 21 आयुर्वेद डॉक्टरों की भर्ती करने का फैसला लिया था। इसके लिए इंटरव्यू में शामिल होने से पहले डॉक्टरों से फार्म भरवाकर सीएमओ ऑफिस में जमा कराया गया था।
अफसरों का कहना है कि 21 पद के सापेक्ष में करीब 2200 डॉक्टराें ने फार्म जमा किया है। ऐसे में एक पद पर 105 डॉक्टर चयन के लिए जूझेंगे। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि मिशन निदेशक को फाइल भेजी जा रही है। वहां से निर्देश मिलने के बाद चयन प्रक्रिया होगी।