{"_id":"69c351f0f547e92ead0460c8","slug":"recruitment-for-2-759-technical-assistant-group-c-posts-to-be-conducted-in-agriculture-department-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 2759 पदों पर होगी भर्ती, विज्ञप्ति जारी; पढ़ें पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSSSC: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 2759 पदों पर होगी भर्ती, विज्ञप्ति जारी; पढ़ें पूरा अपडेट
Wed, 25 Mar 2026 08:39 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:39 AM IST
सार
यूपी में कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 2759 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञप्ति जारी की है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
UPSSSC Recruitment 2024
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
यूपी में उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 2759 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा को लेकर मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर दी। इसके लिए 22 मई से ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसकी अंतिम तिथि 11 जून निर्धारित की गई है। वहीं, शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 18 जून तय की गई है।
विज्ञापन
बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कृषि निदेशालय के नियंत्रणाधीन प्राविधिक सहायक ग्रुप सी के 2759 पदों पर भर्ती के लिए केवल वही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) में शामिल हो चुके हों और उन्हें आयोग द्वारा पीईटी 2025 का स्कोर कार्ड जारी किया गया हो।
विज्ञापन
इन लोगों को शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा
मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की छंटनी उनके पीईटी 2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार की जाएगी। पीईटी 2025 के वास्तविक स्कोर अथवा नार्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम अथवा ऋणात्मक अंक प्राप्त करने वालों को शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।दो घंटे में 100 प्रश्न करने होंगे हल
परीक्षा के दौरान 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें दो घंटे में हल करना होगा। प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर के लिए ऋणात्मक अंक का प्रावधान भी किया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा में फसल विज्ञान, जैव तकनीकी, पादप प्रजनन, क्रॉप फिजियोलॉजी, मृदा एवं जल प्रबंधन, कृषि प्रसार, कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएं, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामायिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान, उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।