{"_id":"5f8afab001392f50f804fb02","slug":"recovery-rate-of-uttar-pradesh-is-90-percent-says-up-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोरोना का रिकवरी रेट 90 फीसदी से भी ज्यादा, एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोरोना का रिकवरी रेट 90 फीसदी से भी ज्यादा, एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा जांच
Sat, 17 Oct 2020 07:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Oct 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
- फोटो : amar ujala
यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित 90 फीसदी से ज्यादा मरीज रिकवर हो चुके हैं जबकि इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 34420 है। ये जानकारी शनिवार को अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि शुक्रवार को प्रदेश में 1 लाख 62 हजार 471 सैंपल्स की जांच की गई। पूरे प्रदेश में अब तक कुल 1 करोड़ 28 लाख 41 हजार 878 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3528 लोग कोरोना से ठीक होकर जा चुके हैं। अब तक कुल डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 4 लाख 11 हजार 611 है।
रिकवरी रेट बढ़कर 90.93% हो गया है। 34 हजार 420 मामले अभी भी सक्रिय हैं। हालांकि, अभी तक कुल 6629 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटों में #COVID से 3528 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब प्रदेश में डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 4,11,611 है। रिकवरी रेट बढ़कर 90.93% हो गई है। सक्रिय मामले 34,420 हैं। संक्रमित लोगों में से कुल 6629 लोगों की मौत हुई है : यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य pic.twitter.com/c1h4kCsJwk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2020
विज्ञापन