{"_id":"6581e56236167fb8b4075e24","slug":"recovery-of-rs-171-lakh-raebareli-news-c-101-1-slko1033-8257-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धोबहा की पूर्व प्रधान से होगी 1.71 लाख की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धोबहा की पूर्व प्रधान से होगी 1.71 लाख की वसूली
Wed, 20 Dec 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र की धोबहा ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान से 1.71 लाख रुपये की वसूली होगी। जांच में स्वच्छ भारत मिशन के तहत दूसरी की जमीन पर सामुदायिक शौचालय बनवाए जाने की पुष्टि के बाद डीएम ने पूर्व प्रधान को कारण नोटिस जारी किया है।
यह मुद्दा जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में वर्ष 2022 में जगतपुर के ब्लॉक प्रमुख दल बहादुर सिंह ने मामले को उठाया था। जांच के लिए डीआरडीए के सहायक अभियंता व जल निगम के अधिशासी अभियंता की कमेटी गठित की गई थी। जांच में पता चला कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत धोबहा ग्राम पंचायत में रघुवीर और रामबख्श की संक्रमणीय भूमि पर सामुदायिक शौचालय बनवा दिया गया। निर्माण सार्वजनिक जमीन पर होना चाहिए था। डीपीआरओ नवीन सिंह का कहना है कि पूर्व प्रधान को नोटिस दिया गया है। जल्द ही वसूली की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।