फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recovery of one rupee proved costly for Railneer, fined five thousand rupees

Lucknow News: रेलनीर पर एक रुपये की वसूली पड़ी भारी, पांच हजार का जुर्माना

Thu, 02 Oct 2025 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Recovery of one rupee proved costly for Railneer, fined five thousand rupees
रेल नीर।
लखनऊ। रेलवे जंक्शन पर यात्री से रेलनीर पर एक रुपये की ओवरचार्जिंग वेंडर को महंगी पड़ गई। शिकायत मिलने पर रेलवे ने वेंडर पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने 22 सितंबर से रेलनीर समेत रेलवे स्टेशनों पर बिकने वाले पानी की बोतलों की दरों में एक रुपये की कटौती कर दी थी। इसके बाद भी लखनऊ जंक्शन पर एक लीटर की बोतल 14 रुपये की जगह 15 रुपये और आधा लीटर की बोतल नौ रुपये की जगह 10 रुपये में बेचने की शिकायतें आ रही थीं। मंगलवार को रेलयात्री अव्द्राव ने प्लेटफॉर्म नंबर एक पर वेंडर से एक लीटर पानी की बोतल ली। वेंडर ने 15 रुपये ले लिए, एक रुपये वापस नहीं किया। यात्री ने आपत्ति भी दर्ज कराई, पर पैसा वापस नहीं किया गया। इसके बाद डीआरएम से शिकायत पर कार्रवाई की गई। वेंडर पर पांच हजार रुपये जमाना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed