फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Record tax collection

Lucknow News: नगर निगम ने वसूला 338 करोड़ टैक्स, पिछले साल से 48 करोड़ ज्यादा

Sat, 01 Apr 2023 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Record tax collection
लुलु माॅल पर 5.75 करोड़ और सेंट्रम होटल पर 3.39 करोड़ हाउस टैक्स बकाया है, मगर नगर निगम ने इन पर वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन भी कार्रवाई नहीं की। दूसरी ओर नगर निगम ने 90 लाख टैक्स बकाया होने पर डीएवी डिग्री काॅलेज और 7.54 लाख बकाया पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस महिला डिग्री काॅलेज में प्रधानाचार्य रूम के अलावा बैंक खाता भी सील कर दिया। हालांकि शाम को काॅलेज के इस आश्वासन पर कि निदेशालय से बजट मिलने पर टैक्स जमा कर दिया जाएगा, प्रिसिंपल रूम की सील खोल दी। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन तक 338 करोड़ रुपये टैक्स जमा हुआ, जबकि नगर निगम की ओर इस साल 385 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था। बीते वित्तीय वर्ष में 290 करोड़ रुपये टैक्स जमा हुआ था। ऐसे में इस साल पिछली बार की तुलना में 48 करोड़ रुपये ज्यादा टैक्स जमा हुआ है। अंतिम दिन होने के कारण शुक्रवार को सुबह से रात तक टैक्स जमा करने के लिए लोग नगर निगम पहुंचे। कई जगह कैश काउंटर पर भीड़ भी रही।
विज्ञापन

जोनल अधिकारी नंद किशोर का कहना है कि लुलु माॅल और सेंट्रम होटल को कर को लेकर आपत्ति है। इस कारण अभी परीक्षण चल रहा है। जबकि नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को अलीगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस गर्ल्स डिग्री काॅलेज का सील कर दिया। जोनल अधिकारी अम्बी बिष्ट ने बताया कि कई बार नोटिस देने और कुर्की की कार्यवाही का नोटिस जारी होने के बाद भी जब टैक्स जमा नहीं हुआ तो कार्रवाई की गई। सिर्फ प्रिंसिपल रूम सील किया गया। जोनल अधिकारी जोन दो मनोज कुमार ने बताया कि डीएवी काॅलेज की आपत्ति का निस्तारण भी नगर आयुक्त स्तर से कर दिया गया। कॉलेज की प्रधानाचार्य ने कहा कि वह बजट आते ही टैक्स जमा कर देंगी।
विज्ञापन


2.35 लाख ने नहीं जमा किया टैक्स
नगर निगम ने छह लाख गृहकरदाता रिकार्ड में दर्ज हैं, जिनमें 3.65 लाख ने इस वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक टैक्स जमा किया है। ऐसे में 2.35 लाख भवनस्वामी ऐसे हैं, जिन्होंने बकाया टैक्स जमा नहीं किया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि जिन्होंनेे टैक्स जमा नहीं किया उन पर एक अप्रैल से 12 प्रतिशत ब्याज लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल से 50 हजार ने ज्यादा दिया टैक्स
बीते वित्तीय वर्ष में 3.15 हजार ने टैक्स जमा किया था जबकि इस साल 3.65 लाख भवनस्वमियों ने टैक्स जमा किया। जिसमें 1.38 लाख भवनस्वामियों ने डिजिटल सिस्टम के जरिये घर बैठे टैक्स जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed