फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   record 23419 MW power supply in one day in uttar pradesh

एक दिन में रिकॉर्ड 23419 मेगावाट बिजली की आपूर्ति, मंत्री श्रीकांत शर्मा ने की सराहना

Mon, 20 Jul 2020 12:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Jul 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
record 23419 MW power supply in one day in uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
ऊर्जा विभाग ने 17-18 जुलाई की रात को लगातार चौथे दिन प्रदेश में अब तक की सर्वाधिक 23419 मेगावाट बिजली आपूर्ति का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पूर्व यह रिकॉर्ड 7 हजार मेगावाट आपूर्ति का था। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इसके लिए ऊर्जा विभाग के कर्मचारियों की सराहना की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल में प्रदेश में 7 हजार मेगावाट बिजली की मांग बढ़ी है। मांग का बढ़ना बताता है कि प्रदेश प्रगति के पथ पर है। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को 22989 मेगावाट की अधिकतम आपूर्ति की गई। प्रदेश में 2016-17 तक लगभग 16000 मेगावाट की ही अधिकतम मांग रहती थी।
विज्ञापन


लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में 54 फीसदी ज्यादा बिजली दी गई।  उन्होंने बताया कि अधिकतम आपूर्ति में हुए इजाफे से फीडर तक ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे, तहसील में साढ़े 21 घंटे, जिले में 24 घंटे, बुंदेलखंड में 20 घंटे और उद्योगों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

1.24 करोड़ से ज्यादा घरों को मिला कनेक्शन

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत प्रदेश में तीन साल में 1.24 करोड़ से अधिक घरों को बिजली कनेक्शन दिया गया है। 1.30 लाख मजरों तक रोशनी पहुंचाई गई। सौभाग्य योजना में यूपी अव्वल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब 2.89 करोड़ बिजली उपभोक्ता हैं। जबकि पिछले 10 सालों में हर साल औसतन 6.5 लाख कनेक्शन ही दिए गए और सालाना 14 हजार मजरों तक ही बिजली पहुंच रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed