यूपी में एक दिन में रिकॉर्ड 1155 कोरोना के नए मामले, मृतकों की संख्या 785 पहुंची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 1155 नए मामले पाए गए हैं। यह एक दिन में पाए गए संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 1,155 नए मामले सामने आए हैं। जबकि अब तक 18761 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
संक्रमण के कारण अब तक 785 मौतें हुई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 8161 है। यूपी में कल 29117 टेस्ट किए गए।
पिछले 24 घंटे में उ.प्र. में कोरोना वायरस के 1,155 मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 18,761 लोग #COVID19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। कुल मौतों की संख्या 785 है। कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 8,161 है। कल प्रदेश में 29,117 टेस्ट किए गए : अवनीश अवस्थी,अपर मुख्य सचिव गृह pic.twitter.com/5OoEAtElD7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2020विज्ञापन
वहीं, लखनऊ में रविवार को सिविल अस्पताल के नौ कर्मचारी व डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दरअसल, मरीजों की संख्या का रिकॉर्ड बना रहा यह वायरस कोरोना योद्धाओं को शिकार बनाने लगा है। कोरोना के कारण तालकटोरा के होम्योपैथिक डॉक्टर जावेद (60) की मौत हो गई। वहीं, 102 एंबुलेंस कॉल सेंटर के 32 कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। कॉल सेंटर की पूरी बिल्डिंग को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।
शुक्रवार को कोरोना की चपेट में आए कैबिनेट मंत्री मोती सिंह व उनकी पत्नी के परिवार के पांच और लोग भी पॉजिटिव मिले हैं। योगी सरकार के एक और मंत्री धर्म सिंह सैनी भी इसकी चपेट में आ गए हैं। राजधानी में अब कुल मरीजों की संख्या 1307 हो गई है। इनमें 1089 लखनऊ के निवासी हैं।