फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Reconciliation between SP-Congress due to Priyanka's intervention

Priyanka Politics : प्रियंका की एंट्री से हो गई सपा-कांग्रेस में सुलह, अखिलेश यादव ने कहा-अंत भला तो सब भला

Thu, 22 Feb 2024 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 06:00 AM IST
सार

मंगलवार की शाम तक जवाब नहीं आया तो 17 सीटों में शामिल वाराणसी सीट पर अपना उम्मीदवार भी उतार दिया। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूरे मामले में दखल दिया। फिर बुधवार की सुबह दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व के बीच फोन से वार्ता हुई। इसके बाद गठबंधन की औपचारिक घोषणा का फैसला किया गया।

विज्ञापन
Reconciliation between SP-Congress due to Priyanka's intervention
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे में प्रियंका गांधी ने अहम भूमिका निभाई। सूत्रों के मुताबिक, सपा नेतृत्व ने सोमवार को कांग्रेस हाईकमान को संदेश भिजवा दिया कि वो 17 सीटों पर शीघ्र अपनी स्थिति स्पष्ट करे। मंगलवार की शाम तक जवाब नहीं आया तो 17 सीटों में शामिल वाराणसी सीट पर अपना उम्मीदवार भी उतार दिया। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूरे मामले में दखल दिया। फिर बुधवार की सुबह दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व के बीच फोन से वार्ता हुई। इसके बाद गठबंधन की औपचारिक घोषणा का फैसला किया गया। उधर, बुधवार को सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क से मिलने मुरादाबाद पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि अंत भला तो सब भला।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया कि कांग्रेस चुनाव कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। उम्मीदवारों की घोषणा जल्द होगी। दूसरी तरफ राजेंद्र चौधरी ने बताया कि वाराणसी से सपा ने पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अब गठबंधन के बाद सपा उम्मीदवार का नाम वापस लेगी। पांडेय ने बताया, उम्मीद है कि 24 को मुरादाबाद से शुरू होने वाली कांग्रेस की दूसरे चरण की न्याय यात्रा में अखिलेश भी शामिल होंगे। उन्हें फिर से निमंत्रण दिया जा रहा है। सपा से गठबंधन होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया कि कांग्रेस चुनाव कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। उम्मीदवारों की घोषणा जल्द होगी।
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन से जुड़े विभिन्न दलों के सवाल पर अविनाश पांडेय ने कहा, 63 सीटें सपा के पास हैं। अभी सिर्फ कांग्रेस की सीट की घोषणा हुई है। उसे 17 सीटें मिली हैं। इंडिया गठबंधन में सभी दलों का स्वागत है। आजाद समाज पार्टी को सीट के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस भी दल को सीट देने की जरूरत होगी, उस पर सपा अध्यक्ष फैसला लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रत्याशी तय होंगे।

कानपुर पहुंची न्याय यात्रा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर बुधवार को कानपुर पहुंचे राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में जान फूंकने की कोशिश की। उन्नाव से घंटाघर तक करीब 22 किमी लंबी यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान वह भाजपा व देश के बड़े औद्योगिक घरानों पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार आती है तो वह वित्तीय सर्वे कराएंगे। यह पता लगवाएंगे कि किन लोगों के पास कितना धन है। इससे सामाजिक ताने-बाने की हकीकत पता चलेगी।

26 से 1 मार्च तक यात्रा को विराम
यात्रा में 26 से 1 मार्च तक विराम रहेगा। इस दौरान राहुल ब्रिटेन के कैंब्रिज विवि में व्याख्यान देंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बुधवार को कानपुर चरण के बाद 22-23 को विश्राम रहेगा। 24 को मुरादाबाद से यात्रा फिर से शुरू होगी।


यूपी में फिर दो लड़कों की जोड़ी
इस गठबंधन के साथ एक बार फिर यूपी में दो लड़कों की जोड़ी विपक्ष की ओर से भाजपा के खिलाफ मोर्चा संभालेगी। 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस ने मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। तब अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी को दो लड़कों की जोड़ी के रूप में प्रचारित किया गया था। हालांकि जोड़ी को तब करारी हार मिली थी। कांग्रेस 105 विधानसभा सीटों पर लड़कर सिर्फ 7 जीत पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed