फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reasons behind power price hike in UP.

...तो इसलिए महंगी हो गई बिजली

Sun, 05 Oct 2014 12:24 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Oct 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
reasons behind power price hike in UP.

पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन का दावा है कि नई बिजली दरों का ग्रामीण, गरीब एवं घरेलू उपभोक्ताओं पर नाममात्र का बोझ पड़ेगा। गांवों में रहने वाले और खेती से जीविका कमाने वालों की दरों में कम से कम बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन


सिंचाई के लिए निजी नलकूपों की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कॉर्पोरेशन का तर्क है कि बिजली की औसत खरीद लागत 3.49 रुपये प्रति यूनिट के मुकाबले आपूर्ति लागत 6.11 रुपये प्रति यूनिट है।
विज्ञापन


वहीं, मुद्रास्फीति की दर लगभग 8 फीसदी और कोयले के  मूल्य में लगभग 10 फीसदी की बढ़ोतरी के बावजूद कोशिश की गई है कि गरीब, ग्रामीण और घरेलू उपभोक्ताओं पर कम से कम बोझ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन के निदेशक (वाणिज्य) संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक किलोवाट लोड वाले अधिकतर अनमीटर्ड ग्रामीण उपभोक्ताओं की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

अगर एक किलोवाट लोड वाले ग्रामीण उपभोक्ता को लगता है कि उसका बिल ज्यादा लोड का बन रहा है तो वह बिजली कंपनी में शिकायत दर्ज कर सकता है।

तीन साल तक मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट

reasons behind power price hike in UP.

एक किलोवाट लोड में 4 बल्ब, 4 पंखे और एक टीवी तक का उपयोग किया जा सकता है। मीटर्ड ग्रामीण उपभोक्ताओं की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। साथ ही कोई ग्रामीण उपभोक्ता अगर अपने यहां मीटर लगवाता है तो उसे सस्ती मीटर्ड दरों पर भी तीन साल तक 10 फीसदी की छूट दी जाएगी।

सिंह ने दावा किया 50 यूनिट प्रतिमाह बिजली खर्च करने वाले शहरी गरीब उपभोक्ताओं की दरें छह प्रतिशत घटाई गई हैं जबकि 50 यूनिट से 150 यूनिट तक की नई दरें अन्य राज्यों के मुकाबले कम हैं। अन्य शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के फिक्स चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

साथ ही ऐसे 150 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खर्च करने वालों की दरें भी नहीं बढ़ाई गई हैं। 300 यूनिट या 500 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खर्च करने वाले शहरी उपभोक्ताओं की दरों में क्रमश: दो एवं 4.5 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है।

कॉमर्शियल उपभोक्ताओं का फिक्स चार्ज नहीं बदला
संजय सिंह के मुताबिक कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के फिक्स चार्ज में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। 150 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 300 यूनिट तक उपभोग पर सिर्फ 2.5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed