{"_id":"59266d294f1c1b6403535df2","slug":"reason-why-saharanpur-dm-and-ssp-suspended","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर के DM-SSP का हटना तय था पर निलंबन क्यों, ये है मुख्य वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर के DM-SSP का हटना तय था पर निलंबन क्यों, ये है मुख्य वजह
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 May 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
सहारनपुर में जातीय हिंसा के बाद डीएम और एसएसपी का हटना तय माना जा रहा था, लेकिन निलंबित कर हटाए जाएंगे इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों को एक वर्ग अंतिम समय तक कोशिश करता रहा कि दोनों सिर्फ हटाया जाए, न कि निलंबित किया जाए। वहीं, मुख्यमंत्री इन अधिकारियों के निलंबन से कम पर राजी नहीं थे।
विज्ञापन
दरअसल, बसपा सुप्रीमो मायावती ने सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में हेलीकाप्टर से जाने की अनुमति मांगी थी। इस संबंध में बसपा नेताओं ने जिलाधिकारी एनपी सिंह व एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे से बात की।
विज्ञापन
Trending Videos
योगी को नागवार गुजरी ये बात
सीएम आदित्यनाथ योगी
- फोटो : demo pic
मगर दोनों अधिकारियों ने कहा, इसके लिए मुख्यमंत्री से अनुमति लेनी पड़ेगी। कहा जा रहा है कि बुधवार को जब बसपा के नेता मुख्यमंत्री से मिले तो उन्होंने डीएम व एसएसपी की कही बातों का हवाला भी दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी का काम मैं कैसे कर सकता हूं। यह काम जिलाधिकारी का था कि वह परिस्थितियां देखकर निर्णय लेता। माना जा रहा है कि योगी को अपने नाम का गलत इस्तेमाल करना नागवार गुजरा और उन्होंने दोनों ही अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दे दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी का काम मैं कैसे कर सकता हूं। यह काम जिलाधिकारी का था कि वह परिस्थितियां देखकर निर्णय लेता। माना जा रहा है कि योगी को अपने नाम का गलत इस्तेमाल करना नागवार गुजरा और उन्होंने दोनों ही अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दे दिया।