तो इसलिए स्मार्ट सिटी की लिस्ट से बाहर हुआ लखनऊ!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के स्मार्ट सिटी में शामिल होने की उम्मीद बनी हुई है। लखनऊ फास्ट ट्रैक शहरों में तीसरे नंबर पर है। यानी पहले ही राउंड में फास्ट ट्रैक के जरिये अपग्रेड होकर स्मार्ट सिटी में शामिल होने का मौका है।
हालांकि खराब प्रपोजल भेजने के कारण नगर निगम को नए सिरे से प्रस्ताव बनाकर भेजना होगा। शुक्रवार दोपहर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा ने लखनऊ के नगर आयुक्त उदयराज सिंह से सीधे बात की।
उन्होंने नगर आयुक्त से पूछा-आपको पता है कि आप क्यों बाहर हुए? इसकी वजह प्रपोजल में विकास पर होने वाले खर्च के निवेश और वापसी के लिए योजना नहीं होना था।
नगर आयुक्त ने माना कि उनका प्रपोजल बेहतर नहीं रहा। इसमें जरूरी बदलाव कर दोबारा भेजने की बात भी उन्होंने कैबिनेट सचिव से कही है। बाकी की कमियां नगर निगम को दो दिन में अप्रेजल रिपोर्ट को वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम नए प्रपोजल में कमियों को दूर कर सकेगा।
फास्ट ट्रैक में रहेंगे ये शहर
फास्ट ट्रैक में 23 शहर शामिल हैं। इसमें लखनऊ को तेलंगाना के वारंगल और चंडीगढ़ के बाद जगह मिली है। लखनऊ का मुकाबला पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन कोलकाता, गोवा के पणजी, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला , हरियाणा के फरीदाबाद, झारखंड के रांची से होगा।
कैबिनेट सचिव ने कहा है कि फास्ट ट्रैक राउंड में उन्हीं शहरों का चयन होगा जिनके प्रपोजल दोबारा से तैयार होने के बाद बेंचमार्क को पूरा करेंगे। ऐसे में सभी 23 शहरों में भी एक प्रतियोगिता रहेगी।