फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Reason behind the death of a couple in kaiserganj Bahraich.

सुहागरात के अगले दिन मृत मिले दंपती: पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पुलिस ने कमरे में जाकर की जांच

Sat, 03 Jun 2023 02:44 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, कैसरगंज(बहराइच)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैसरगंज(बहराइच) Published by: ishwar ashish Updated Sat, 03 Jun 2023 02:44 PM IST
सार

बहराइच के कैसरगंज में सुहागरात के अगले दिन नवदंपती अपने कमरे में मृत पाए गए। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मौत के कारणों की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Reason behind the death of a couple in kaiserganj Bahraich.
कैसरगंज थानाक्षेत्र में दंपती की मौत के मामले में घटनास्थल की जांच करते एसपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में सुहागरात के अगले दिन मृत मिले नवदंपती की जान दिल का दौरा पड़ने से गई थी। पीएम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो दंपती के कमरे में घुटन भरा माहौल था जिसके चलते उनकी जान चली गई।

विज्ञापन


परिजनों ने भी अभी तक इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। वहीं दोनों के शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को एक ही चिता पर किया गया है। कोतवाली कैसरगंज क्षेत्र के ग्राम टेपरहनपुरवा गोड़हिया के सुंदर यादव के पुत्र प्रताप यादव की शादी 30 मई को गोलनपुरवा की पुष्पा यादव से हुई थी। 31 मई को बारात वापस विदा होकर आई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या से प्रेशर पॉलिटिक्स पर सरकार का ब्रेक, भाजपा आलाकमान को पसंद नहीं आई बृजभूषण की हुंकार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जीजा-साली के मजाक को लेकर गंभीर हो गया मामला, लाठी-डंडे चल गए, दो के सिर फटे, एक घायल


इसके बाद लगभग 11:00 बजे रात्रि में खाना खाकर प्रताप यादव (पति) उम्र लगभग 22 वर्ष, पुष्पा देवी (पत्नी ) उम्र लगभग 20 वर्ष अंदर कमरे में दरवाजा बंद कर सो गए। एक जून बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने जगाना चाहा तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद दरवाजा तोड़ के देखा तो दोनों बिस्तर पर मृत पाए गए।


पुलिस ने जांच की तो इनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले थे। शुक्रवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया तो इनकी पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण दिल का दौरा पड़ने की बात सामने आई है। एसपी प्रशांत वर्मा ने भी मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से पूरे मामले की जानकारी ली।

एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
विवाह में एक साथ जीने व मरने की कसम खाने वाला यह नवदंपती सिर्फ एक दिन ही साथ रहा सका लेकिन इनकी जान एक साथ चली गई। इनका अंतिम संस्कार भी एक ही चिता पर शुक्रवार को हुआ।

दम घुटने की आशंका
जिस कमरे में सुहागरात के दिन यह दंपती सोया था उसमें हवा जाने का कोई बेहतर रास्ता नहीं है। साथ ही कमरे में विवाह का काफी सामान रखा मिला। ऐसे में गर्मी में दम घुटने से भी इनकी मौत का कारण माना जा रहा है। जिले के एसपी प्रशांत वर्मा ने कहा कि कैसरगंज क्षेत्र में हुई दंपती की मौत में उनके पीएम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से जान जाने की बात सामने आई है। इस मामले में किसी के भी परिजन ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed