जनता व संगठन से मिली शिकायतों पर बदले गए अधिकारी, साफ-सुथरी छवि के अफसरों की तैनाती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ी संख्या में प्रशासनिक अफसरों के तबादले कर दिए गए। बताया जा रहा है कि इन अफसरों के खिलाफ जनता व भाजपा संगठन से शिकायतें मिल रही थी। जिस पर योगी सरकार ने ये फैसला लिया।
नए अफसरों की तैनाती में उनकी साफ-सुथरी छवि का खास ध्यान रखा गया है। चुनाव को देखते हुए सरकार जनता की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती। अब पीसीएस अफसरों के भी तबादले की तैयारी है, जिसकी लिस्ट शनिवार रात तक आ सकती है।
कल देर रात 64 आईएएस अफसरों के साथ ही 11 आईपीएस, 50 से अधिक पीपीएस अफसर और आठ सीनियर पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। 22 जिलों में नए जिलाधिकारियों को तैनाती दी गई है। जिन जिलों के डीएम बदले गए हैं, उनमें सबसे ज्यादा छह अवध के जिलों के हैं। इनमें अयोध्या से डॉ. अनिल कुमार को हटाकर अनुज कुमार झा को डीएम बनाया गया है। वे अभी तक बुलंदशहर में तैनात थे। अभी तक फिरोजाबाद की डीएम रहीं नेहा शर्मा को रायबरेली की जिम्मेदारी दी गई है। रायबरेली में अभी तक संजय कुमार खत्री डीएम थे। वहीं, अमेठी में राममनोहर मिश्रा को डीएम बनाया गया है। वे शकुंतला गौतम की जगह ले रहे हैं।
यहां देखें, ट्रांसफर अफसरों की पूरी लिस्ट-
इन जिलों में नए जिलाधिकारी को मिली तैनाती
जिन जिलों में नए जिलाधिकारी को तैनाती दी गई है उनमें अयोध्या, इटावा, फिरोजाबाद, रायबरेली, बहराइच, अमरोहा, कासगंज, संतकबीरनगर, गोंडा, रामपुर, बुलंदशहर, प्रतापगढ़, बिजनौर, सोनभद्र, मऊ, बागपत, मैनपुरी, फतेहपुर, औरेया, अमेठी, सुल्तानपुर व मुजफ्फरनगर हैं।
अवध के इन जिलों के डीएम बदले
नेहा शर्मा को रायबरेली का, डॉ. राममनोहर मिश्र को अमेठी का, नितिन बंसल को गोंडा का, अनुज कुमार झा को अयोध्या का, शंभू कुमार को बहराइच का व दिव्य प्रकाश गिरि को सुल्तानपुर का डीएम बनाया गया है।
नाम-- वर्तमान तैनाती-- नई तैनाती
आशुतोष द्विवेदी-- सीडीओ मऊ-- नगर आयुक्त वाराणसी
विजय कुमार प्रथम-- अपर नगर आयुक्त आगरा-- नगर आयुक्त फिरोजाबाद
अंजनी कुमार सिंह-- प्रतीक्षारत-- नगर आयुक्त गोरखपुर
आलोक वर्मा-- सीआरओ आजमगढ़-- ओएसडी कानुपर विकास प्राधिकरण
ईश्वर चंद्र-- एडीएम अमेठी-- सचिव मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण
अंबरीष श्रीवास्तव-- एडीएम शाहजहांपुर-- सचिव, विकास प्राधिकरण, बरेली
सत्य प्रकाश सिंह-- एडीएम आगरा-- सचिव, विकास प्राधिकरण, कानपुर
कुंवर बहादुर सिंह-- एडीएम शामली-- नगर आयुक्त आगरा
इन पीपीएस अफसरों के हुए तबादले

इन आईएएस अफसरों यहां दी गई नियुक्ति