फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Real estate firms grab Rs 6.55 lakh from two people in the name of plot

Lucknow News: रियल एस्टेट फर्मों ने प्लॉट के नाम पर दो लोगों से हड़पे 6.55 लाख

Wed, 01 Oct 2025 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Real estate firms grab Rs 6.55 lakh from two people in the name of plot
लखनऊ। दो रियल एस्टेट फर्मों के निदेशक व कर्मचारियों पर दो लोगों से प्लॉट के नाम पर 6.55 लाख रुपये ठगने का आरोप है। पीड़ितों ने गोमतीनगर थाने में एफआईआर कराई है।
विज्ञापन

अयोध्या के हैदरगंज निवासी राकेश कुमार सिंह के मुताबिक वर्ष 2013 में उन्होंने गोमतीनगर के विराट खंड स्थित आरआर संस इंफ्रालैंड डेवलपर्स प्रा. लि. फर्म से प्लॉट के सिलसिले में संपर्क किया था। फर्म मालिक आशीष श्रीवास्तव से छह लाख रुपये में नई जेल के पास प्लॉट बुक कराया। उन्होंने अप्रैल तक 4.55 लाख रुपये जमा किए। आरोप है कि इसके बावजूद फर्म मालिक ने रजिस्ट्री नहीं की। इसका विरोध करने पर धमकाया भी। पीड़ित ने गोमतीनगर पुलिस से शिकायत की, पर सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन


उधर, हुसैनगंज में जयनारायण रोड निवासी श्वेता जायसवाल ने वर्ष 2018 में गोमतीनगर स्थित शाइन सिटी कंपनी में एजेंट सचिन कुमार के जरिये प्लॉट बुक कराया था। इसका उन्होंने दो लाख रुपये भुगतान भी किया। बची रकम रजिस्ट्री के बाद देने की बात तय हुई, मगर न तो उन्हें प्लॉट मिला और दी रकम लौटाई गई। पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में सचिन की शिकायत की। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक दोनों मामलों में पीड़ितों को बयान के लिए बुलाया गया। विवेचना में जो साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed