फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Real empowerment of women is possible only through equal opportunities.

Lucknow News: समान अवसर से ही महिलाओं का वास्तविक सशक्तीकरण संभव

Sat, 14 Mar 2026 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Real empowerment of women is possible only through equal opportunities.
सीमैप में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। स्रोत: आयोजक।
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान में शुक्रवार को पैनल चर्चा और महिला उद्यमियों के सम्मान का कार्यक्रम हुआ। विज्ञान, समाज और शासन में महिलाओं की भूमिका विषय पर पैनल चर्चा हुई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की विशेषज्ञ महिलाओं ने अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने कहा कि समान अवसर मिलने से ही महिलाओं का वास्तविक सशक्तीकरण संभव है। विशिष्ट अतिथि इलेक्ट फिक्की फ्लो की प्रेसिडेंट पूजा गर्ग ने महिलाओं के लिए समावेशी नीति की बात की। संस्थान की लाभार्थी उद्यमी डॉ. पल्लवी सिंह और विनीता वर्मा को सम्मानित किया गया। डॉ. संजय कुमार यादव ने अरोमा मिशन के माध्यम से महिला उद्यमिता को मिल रही नई संभावनाओं पर प्रकाश डाला। चर्चा का संचालन डॉ. सौम्या पाठक व डॉ. अरविंद सिंह नेगी ने किया, जबकि पैनल में डॉ. पूजा गर्ग, डॉ. विधु साहनी, डॉ. नीति कुमार और डॉ. पूजा खरे शामिल रहीं। सीमैप के निदेशक डॉ. जबीर अहमद ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed