फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   readymade garment businessmen upset during lockdown in lucknow

लखनऊ: लॉकडाउन में लॉक हुए 1000 करोड़ के कपड़े, कारोबारियों की नींद उड़ी

Wed, 22 Apr 2020 06:24 PM IST
ishwar ashish नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 Apr 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
readymade garment businessmen upset during lockdown in lucknow
- फोटो : amar ujala

कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन ने लखनऊ के करीब एक हजार रेडीमेड कपड़ों के कारोबारियों की नींद उड़ा दी है। रमजान और समर सीजन में होनी वाली ब्रिकी के लिए इन्होंने स्टॉक पहले ही जुटा लिया था लेकिन अब यह शोरूम और उनके गोदामों में बंद पड़ा है।

विज्ञापन


रेडीमेड के ब्रांडेड डिस्ट्रीब्यूटर, होलसेलर व रिटेलर और अन ब्रांडेड होल सेलर कारोबारियों के शोरूम में करीब एक हजार करोड़ रुपये का रेडीमेड का स्टॉक अटका पड़ा है। इन कारोबारियों ने ग्राहकों व रिटेल कारोबारियों के लिए मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, लुधियाना से रेडीमेड आइटम का फरवरी से मार्च तक स्टॉक जुटाया था।
विज्ञापन


खासतौर पर रमजान के होलसेल के जिस अनब्रांडेड रेडीमेड को अब तक बिक जाना था, वह स्टॉक ट्रांसपोर्टनगर से शोरूम तक नहीं पहुंच सका। लखनऊ रेडीमेड एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष और कारोबारी राकेश छाबड़ा ‘पम्मी’ ने बताया कि यहियागंज, अमीनाबाद सहित अन्य बाजारों की 500 से अधिक होलसेल कारोबारियोें ने लगभग 40-40 लाख रुपये का रेडीमेड खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें समर सीजन की काटन शर्ट, टी शर्ट, जींस शामिल हैं। ये माल नहीं बिका तो आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा। वजह ये कि जो पूंजी थी वह समर सीजन और रमजान के रेडीमेड में फंसी है।

500 शोरूम में 200 करोड़ का रेडीमेड 

readymade garment businessmen upset during lockdown in lucknow
अमरनाथ मिश्र, मो. अफजल व सुरेश खत्री। - फोटो : amar ujala
राजधानी की 500 थोक कारोबारियों के शोरूम में 200 करोड़ रुपये का रेडीमेड का स्टॉक है। इस रेडीमेड की सेल सिर्फ रमजान में होनी थी। इनमें 450 शोरूम यहियागंज और 50 अमीनाबाद सहित अन्य बाजार की हैं। कारोबारी अन ब्रांडेड रेडीमेड का मार्च से स्टॉक जुटा रहे थे। लॉकडाउन न होता तो ये रेडीमेड अब 200 किमी के दायरे से आने वाले रिटेलर खरीद ले जाते। -अमरनाथ मिश्र, अध्यक्ष लखनऊ रेडीमेड एसोसिएशन

समर और रमजान के लिए ब्रांडेड रेडीमेड के 450 रिटेलर और 50 डिस्ट्रीब्यूटर ने रेडीमेड को शोरूम में सजाया था। उनको उम्मीद थी कि सहालग से लेकर रमजान तक खूब सेल होगी, लेकिन कोरोना के चलते 22 मार्च से शोरूम नहीं खुले, जबकि छोटे शोरूम में 75 लाख से एक करोड़ और डिस्ट्रीब्यूटर ने 10-10 करोड़ के रेडीमेड कलेक्शन को जुटाया है। - मो. अफजल, ब्रांडेड रिटेलर, सहारागंज

मार्च से जुटा रहे थे स्टॉक
समर सीजन व रमजान के लिए फरवरी से रेडीमेड का स्टॉक जुटा रहे थे। रमजान में होली से अधिक रेडीमेड की सेल होती है। ब्रांडेड रेडीमेड का डिस्ट्रीब्यूटर होने के कारण इस अधिक स्टॉक जुटाया था। इसकी वजह भी प्रदेश के अधिकतर जिले के रिटेलर को रेडीमेड की सप्लाई करते हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते जुटाए गए रेडीमेड स्टॉक में से एक भी पीस नहीं बेच सके।  - सुरेश खत्री, डिस्ट्रीब्यूटर ब्रांडेड व अन ब्रांडेड, अमीनाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed