KL Sharma: कौन हैं केएल शर्मा? जिन्हें कांग्रेस ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया, स्मृति ईरानी को देंगे चुनौती
मूल रूप से किशोरी लाल शर्मा (केएल शर्मा) पंजाब के लुधियाना से ताल्लुक रखते हैं। 1983 के आसपास राजीव गांधी उन्हें पहली बार अमेठी लेकर आए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने काफी इंतजार के बाद आखिर अमेठी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। इस बार अमेठी में गांधी परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ रहा है। अमेठी से कांग्रेस ने केएल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में जाहिर है कि सभी के मन में सवाल होगा कि कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी लोकसभा सीट से जिनको कांग्रेस ने टिकटा दिया है वो केएल शर्मा कौन हैं। तो आइए जानते हैं उनके बारे में
मूल रूप से किशोरी लाल शर्मा पंजाब के लुधियाना से ताल्लुक रखते हैं। 1983 के आसपास राजीव गांधी उन्हें पहली बार अमेठी लेकर आए थे। तब से वह यहीं के होकर रह गए। 1991 में राजीव गांधी की मृत्यु के बाद जब गांधी परिवार ने यहां से चुनाव लड़ना बंद किया तो भी शर्मा कांग्रेस पार्टी के सांसद के लिए काम करते रहे। उन्हें संगठन ही नहीं परिवार का भी वफादार माना जाता है।
रायबरेली से सोनिया गांधी के सांसद चुने जाने के बाद च उनके प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते रहे। सोनिया गांधी के चुनाव नहीं लड़ने पर किशोरी को रायबरेली से दावेदार माना जा रहा था, लेकिन पार्टी ने उन्हें रायबरेली के बजाय अमेठी से उम्मीदवार बनाया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.