फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Read about Prithvinath Shiv mandir in Gonda.

पृथ्वीनाथ धाम : अज्ञातवास के दौरान भीम ने की थी शिवलिंग की स्थापना, मुगलकाल से भी है संबंध

Wed, 24 Jul 2024 04:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, खरगूपुर (गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरगूपुर (गोंडा) Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 24 Jul 2024 04:11 PM IST
सार

गोंडा के पृथ्वीनाथ शिव मंदिर की स्थापना अज्ञातवास के दौरान भीम ने की थी। मंदिर का संबंध मुगल काल से भी जोड़ा जाता है। मान्यता है कि मंदिर में हर मनोकामना पूरी हो जाती है।

विज्ञापन
Read about Prithvinath Shiv mandir in Gonda.
गोंडा के पृथ्वीनाथ धाम का शिवलिंग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्थानीय नगर पंचायत से तीन किलोमीटर पश्चिम स्थित पृथ्वीनाथ शिव मन्दिर है। मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान भीम ने इस शिवलिंग की स्थापना की थी। यह शिवलिंग प्राचीन काल का माना जाता है। मन्दिर में स्थापित साढ़े पांच फुट ऊंचे शिवलिंग काले-कसौटे दुर्लभ पत्थरों से निर्मित है। 61 फीट लम्बे इस शिवलिंग का शेष हिस्सा भूमि के नीचे है। टीले पर स्थित इस मंदिर के बारें में जानकारों का कहना है कि मुगल काल में उनके एक सेनापति ने पूजा-अर्चना की और मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। उसके बाद यह शिवलिंग धीरे-धीरे जमीन में समां गया।

विज्ञापन


कालान्तर में खरगूपुर के राजा गुमान सिंह की अनुमति से यहां के निवासी पृथ्वी सिंह ने मकान निर्माण के लिए खोदाई शुरू करायी। उसी रात स्वप्न में पता चला कि नीचे सात खण्डों का शिवलिंग दबा हुआ है। इसके बाद पृथ्वी सिंह ने पूरे टीले की पुनः खोदाई करायी जहां पर एक विशाल शिवलिंग उभरकर सामने आया। उन्होंने इसके बाद हवन के उपरान्त पूजन-अर्चन शुरू कराया तभी से इसका नाम पृथ्वीनाथ मन्दिर के नाम से प्रसिद्ध हो गया और बड़ी संख्या में लोगों की आस्था का केंद्र बन गया।
विज्ञापन


तीन दशक पूर्व पुरातत्व विभाग ने बताया इतिहास
पृथ्वीनाथ मंदिर के लिए बीते  तीन दशक पूर्व तत्कालीन सांसद कुंवर आनन्द सिंह ने प्रयास किया। उनके पत्र पर पुरातत्व विभाग की जांच में पाया गया कि उक्त मन्दिर में स्थित शिवलिंग एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग है, जो पांच हजार वर्ष पूर्व महाभारत काल का है। लोगों का मानना है कि यहां सच्चे मन से दर्शन पूजन व जलाभिषेक करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान्यता - पूजन से पूरी होती है अभिलाषा 
पृथ्वी नाथ मन्दिर के मुख्य पुजारी जगदम्बा प्रसाद तिवारी ने बताया कि श्रद्धालु जलाभिषेक, पूजन अर्चन, रुदाभिषेक, महामृत्युंजय जप, श्रृंगार पूजा आदि का कार्य करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन में मंदिर का अलग ही महत्व है। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि गर्भगृह व मन्दिर परिसर की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed