फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RBI repart says number of personal loan takers increased in Uttar Pradesh.

RBI Report: पर्सनल लोन लेने वालों की रफ्तार यूपी में सबसे तेज, 70 फीसदी की ग्रोथ हुई दर्ज

Sat, 18 Nov 2023 01:12 PM IST
ishwar ashish अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Nov 2023 01:12 PM IST
सार

यूपी में पर्सनल लोन लेने वालों की संख्या में तेजी से संख्या बढ़ी है। इसकी वजह यूपी में लोगों के बैंक खातों में बढ़ा पैसा, साफ-सुथरी बैंकिंग लेनदेन व लोन चुकाने वालों की बढ़ती संख्या बताई गई है।

विज्ञापन
RBI repart says number of personal loan takers increased in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

यूपी में पर्सनल लोन लेने की रफ्तार (ग्रोथ) दूसरे राज्यों की तुलना में तेजी से बढ़ रही है। आरबीआई की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना काल 2020 की तुलना में 2023 में यूपी वालों ने एक लाख करोड़ रुपये का ज्यादा पर्सनल लोन लिया। यह ग्रोथ करीब 70 फीसदी रही। वहीं, सबसे ज्यादा पर्सनल लोन लेने वालों में महाराष्ट्र पहले व कर्नाटक दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन


आरबीआई ने लोगों की आदतें, खर्च करने की क्षमता व जमा-निकासी के बारे में बताया है। इसमें पर्सनल फाइनेंस को लेकर चौंकाने वाले बदलाव सामने गाए हैं। यूपी की बात करें तो यहां कोरोना से पहले हर साल पर्सनल लोन में औसतन 12 हजार करोड़ रुपये की वृद्धि हो रही थी, पर उसके बाद इसकी रफ्तार एकाएक दोगुनी हो गई। पर्सनल लोन बैंक उन्हीं ग्राहकों को देते हैं, जिनका सिबिल स्कोर व बैंकिंग रिकाॅर्ड अच्छा हो। अभी तक इस फेहरिस्त में सबसे आगे महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक व तमिलनाडु जैसे समृद्ध राज्य होते थे, लेकिन अब यूपी ने भी इसमें जगह बना ली है। इसकी वजह यूपी में लोगों के बैंक खातों में बढ़ा पैसा, साफ-सुथरी बैंकिंग लेनदेन व लोन चुकाने वालों की बढ़ती संख्या है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में हलाल सर्टिफिकेशन होगा 'हराम': लग सकता है प्रतिबंध, प्रदेश में नहीं बिक पाएंगे हलाल सर्टिफाइड उत्पाद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महंत राजूदास ने दिया विवादित बयान, बोले- स्वामी प्रसाद की जीभ में कैंसर, उसे काट देना चाहिए

 

आरबीआई का शिकंजा भी: रेवड़ी की तरह बंट रहे पर्सनल लोन पर आरबीआई ने एक दिन पहले ही सख्त फैसला लिया है। स्वर्ण व स्वर्णाभूषण से सुरक्षित आवासीय, शिक्षा और वाहन लोन के अलावा अन्य सभी पर्सनल लोन के लिए जोखिम समायोजन का स्तर 100 से बढ़ाकर 125 फीसदी कर दिया गया है। पर्सनल लोन श्रेणी का जितना कर्ज बैंक देते हैं, उसके एवज में 100 फीसदी राशि उनको अपने खाते में समायोजित करना पड़ती है। चूंकि पर्सनल लोन के बदले ग्राहक से आमतौर पर कोई गारंटी नहीं रखी जाती, इसलिए ये फैसला लिया गया है। एनबीएफसी सबसे ज्यादा पर्सनल लोन बांट रहे हैं।


इस तरह बढ़ता गया पर्सनल लोन
प्रदेश -- 2020 -- 2021 -- 2022 -- 2023 -- ग्रोथ
उत्तर प्रदेश -- 1.52 -- 1.76 -- 2.06 -- 2.52 -- 70%
गुजरात -- 1.70 -- 1.95 -- 2.44 -- 2.75 -- 59%
महाराष्ट्र -- 4.70 -- 5.25 -- 6.14 -- 7.55 -- 60%
कर्नाटक -- 2.48 -- 2.73 -- 3.08 -- 3.64 -- 50%
तमिलनाडु -- 2.34 -- 2.60 -- 2.87 -- 3.41 -- 45%
तेलंगाना -- 1.70 -- 2.01 -- 2.42 -- 2.93 -- 66% (आंकड़े लाख करोड़ में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed