{"_id":"6be96c92a0a2085d4ea08ddcbee05d9b","slug":"ravandahan-in-ramleela","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 बाणों से होगा 111 फुट के रावण का वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 बाणों से होगा 111 फुट के रावण का वध
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 13 Oct 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीता का हरण कर अनैतिकता का परिचय दिया। रोकने का प्रयास कर रहे जटायु का वध कर दिया। हनुमान और विभीषण ने सीता को प्रभु श्रीराम को वापस कर देने का अनुरोध किया, उसे भी ठुकरा दिया।
विज्ञापन
दंभ से भरे इसी रावण को उसकी करनी का फल रविवार को मिलेगा। शहर में चल रही रामलीलाओं में कई जगहों पर रविवार को रावण उसके पुत्र मेघनाद व भाई कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा। इसके बाद दशहरा मेले का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा
विज्ञापन
श्रीरामलीला समिति, ऐशबाग की ओर से होने वाली रामलीला में शहर के सबसे बड़े रावण का पुतला 111 फुट का बनाया गया है।
पढ़ें- यहां सलमान हैं दशरथ, अरबाज कहते हैं जय श्रीराम
विज्ञापन
पिछले 35 वर्षों से रावण का पुतला बनाते आ रहे कलाकार राजू फखीरा ने बताया कि सबसे बड़ा पुतला भ्रष्टाचार का प्रतीक है। इसके अलावा 55 फुट का एक रावण पारंपरिक रूप से बनाया जा रहा है।
तीसरा पुतला (55 फुट) मेघनाद का है। वहीं समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुतला दहन के साथ ही समाज को संदेश देने का भी प्रयास किया जाता है।
इस बार पुतले पर ‘तुष्टीकरण से कराह रहा मूल भारतीय समाज, भ्रष्टाचार से आहत विश्व गुरु भारत। महंगाई आतंकवाद से भयग्रस्त भारत, नारियों पर हो रहे अत्याचार से आहत भारत।’ स्लोगन लिखा गया है
पढ़ें- रामलीला हुई हाईटेक, मोबाइल पर देखिए लाइव
उन्होंने बताया कि राम 31 बाणों के जरिए पुतले का दहन करेंगे। कार्यक्रम रात नौ बजे से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि रावण की मुखाकृति कलाकार शंकर पाल से मिलती-जुलती बनाई गई है।
जो आठ साल से रावण का किरदार निभाते आ रहे हैं। इसके अलावा शहर की अन्य रामलीलाओं में भी रविवार को पुतला दहन का कार्यक्रम होगा।
और खबरों के क्लिक करें...