फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ration card

अब 31 मार्च तक मान्य होंगे पुराने राशन कार्ड

Wed, 18 Dec 2013 02:17 AM IST
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ Updated Wed, 18 Dec 2013 02:17 AM IST
विज्ञापन
ration card

नए राशन कार्ड बनवाने का अभियान शुरुआती दौर में ही लेटलतीफी का शिकार हो गया है। एक साल बाद भी आवेदकों की डाटा फीडिंग आपूर्ति विभाग नहीं कर पाया है।

विज्ञापन


इसी के फेर में एक बार फिर 31 दिसंबर को समाप्त हो रही पुराने राशन कार्ड की वैधता 31 मार्च 2014 तक बढ़ा दी गई है।

नए राशन कार्ड न बन पाने की स्थिति में जिला पूर्ति अधिकारी की तरफ से वर्तमान में संचालित राशनकार्डों की वैधता को तीन माह और बढ़ाने संबंधी पत्र एडीएम आपूर्ति के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा गया था।
विज्ञापन


जिलाधिकारी की संस्तुति पर आपूर्ति विभाग ने जिले के करीब तीन लाख एपीएल, बीपीएल व अन्त्योदय कार्डों की वैधता अवधि को बढ़ाने संबंधी निर्देश जारी किया।

इस बीच तीन बार पहले ही राशन कार्डों की वैधता अवधि को डीएसओ के अनुरोध पर तीन तीन माह के लिए बढ़ाया जा चुका है।

नए आवेदकों की डाटा फीडिंग उपलब्ध न हो पाने के कारण ही विभाग न तो अभी तक नए बनने वाले राशन कार्डों की प्रिटिंग और न ही इसमें दर्ज होने वाली सूचनाओं के बारे में कोई अंतिम निर्णय कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया राशन कार्ड बनवाने के भरे हुए आवेदन पत्रों के सत्यापन की बात तो दूर शहर के तीस फीसदी इलाकों में अभी तक आवेदन फार्मों का वितरण ही पूरा नहीं हो पाया है।

एडीएम आपूर्ति ओपी राय का कहना है कि कार्डधारियों को राशन दुकानों से सस्ती दर के अनाज वितरण में किसी भी तरह की कोई परेशानी आड़े न आने देने के लिए ही इस माह 31 दिसंबर को खत्म हो रही पुराने राशन कार्डों की वैधता अवधि को बढ़वाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed