फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rate of PM Awas increased by 72 thousand rupees.

PM Awas: पीएम आवास 72 हजार रुपये तक होंगे महंगे, अब 7.30 लाख में मिलेगा, आवास विभाग की हरी झंडी

Tue, 14 Mar 2023 12:41 PM IST
ishwar ashish नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 Mar 2023 12:41 PM IST
सार

यूपी में पीएम आवास के दाम 72 हजार रुपये महंगे हो गए हैं। इस पर आवास विभाग ने हरी झंडी दे दी है। इससे नए खरीदारों पर 12 फीसदी का बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन
Rate of PM Awas increased by 72 thousand rupees.
पीएम आवास योजना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 24.72 वर्ग मीटर का प्रधानमंत्री आवास अब 7.30 लाख रुपये में मिलेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के इस प्रस्ताव को आवास विभाग ने हरी झंडी दे दी है। नई कीमत का आदेश इसी माह जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद सभी कार्यदायी संस्थाएं इसी दर पर प्रधानमंत्री आवास देंगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पहले 24.72 वर्ग मीटर में बने प्रधानमंत्री आवास की कीमत छह लाख एक हजार रुपये थी। वर्तमान में जो आवास निर्माणाधीन हैं, उसके लिए आवंटी को अब एक लाख 29 हजार रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा : आरक्षण कोटे का सही से नहीं हुआ पालन, 6800 अभ्यर्थियों का चयन रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव: सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट, अप्रैल में अधिसूचना और मई में चुनाव संभव


12 फीसदी का बोझ बढ़ा
पीएम आवास के नए खरीदारों पर 12 फीसदी का अतिरिक्त बोझ आएगा। इसमें छह फीसदी निर्माण लागत व छह फीसदी बढ़ा हुआ जीएसटी शामिल है। पीएम आवास पहले 12 फीसदी जीएसटी के दायरे में था, अब यह 18 फीसदी जीएसटी की श्रेणी में है। इसके चलते इन आवासों की कीमत बढ़ी है। वहीं, प्रधानमंत्री आवास की खरीद पर आवंटी को 2.50 लाख रुपये की छूट मिलेगी। ऐसे में 24.72 वर्ग मीटर का प्रधानमंत्री आवास 7.30 लाख रुपये में खरीदने पर खरीदार को सिर्फ 4.80 लाख रुपये ही चुकाने पड़ेंगे।

दो श्रेणियों में बनेंगे पीएम आवास
अब प्रधानमंत्री आवास भी दो श्रेणी में बनाए जाएंगे। इनमें दूसरी श्रेणी 22.72 वर्ग मीटर की होगी। इसकी कीमत 6.72 लाख रुपये होगी। एलडीए पहली बार 22.72 वर्ग मीटर का प्रधानमंत्री आवास बसंतकुंज योजना में बना रहा है।

एलडीए उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास की लागत में वर्ष 2021 के मुकाबले इस वक्त छह फीसदी की बढ़त हुई है। सीमेंट, सरिया सहित आदि सामानों की कीमत बढ़ने के कारण आवास की लागत बढ़ी है। आवास के नए रेट का प्रस्ताव आवास विकास को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed