{"_id":"fb19fd3e8dafaf4fb21820529444b65d","slug":"rare-sycamore-flower-found-in-uttar-pradesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दिखा गूलर का दुर्लभ फूल, वनस्पति शिक्षक भी असमंजस में ! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दिखा गूलर का दुर्लभ फूल, वनस्पति शिक्षक भी असमंजस में !
ब्यूरो/अमर उजाला,सिद्धौर (बाराबंकी)
Updated Wed, 16 Sep 2015 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मदारपुर रोशन जमा खां मजरे तपापुर में गूलर के पेड़ पर निकले कथित फूल को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। ग्राम पंचायत मदारपुर रोशन जमा खां मजरे तपापुर निवासी रामसजीवन मंगलवार की सुबह खेत से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
तभी रामनरेश ने खेत के पास आठ वर्ष पुराने गूलर के पेड़ पर फूल देखा। उसने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही दरियापुर, पूरे भूनई, पूरे रुद्र, सादुल्लापुर, कोठी, बाजपुरवा, पूरे कारिक आदि गावों के ग्रामीण पहुंच गए।
विज्ञापन
रामसजीवन ने पेड़ पर चढ़कर गूलर की टहनी के साथ फूल तोड़ लिया। वन क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश का कहना है कि गूलर में आज तक किसी ने फूल नहीं देखा है, यह गूलर का फूल नहीं हो सकता।
विज्ञापन
कोई चिड़िया भले ही टहनी पर बैठकर बीट किया हो और उसके बीज से यह फूल निकला हो। क्योंकि जो फूल तपापुर में देखा गया है, वह बिल्कुल अमरूद के फूल जैसा है।
गूलर का वानस्पतिक नाम फाइकस ग्लोमेरेटा है। पुष्पक्रम हाइपनथोडियम के नाम से जाना जाता है। आम जनता जिसको फल समझती है, वही फूल है। एक जगह बहुत से पुष्प होते हैं जिसमें कुछ नर मादा और न्यूट्रल तीनों तरह फूल पाए जाते हैं। म्च्योर होने पर एक स्पेशल सुगंध निकलती है जिससे कीड़े आकर्षित होकर पास जाते हैं फिर चिपक जाते हैं।