फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rare species of owl found, brought to zoo

Lucknow News: दुर्लभ प्रजाति का मिला उल्लू, चिड़ियाघर लाया गया

Mon, 02 Mar 2026 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Rare species of owl found, brought to zoo
दुर्लभ प्रजाति का मिला उल्लू।
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित निजी स्कूल के पास रविवार को दुर्लभ बार्न प्रजाति का एक सफेद उल्लू घायल अवस्था में मिला। स्कूल कर्मचारी देवराज की सूचना पर वन विभाग ने इसे सुरक्षित रेस्क्यू किया और इलाज के लिए लखनऊ चिड़ियाघर पहुंचाया। वन विभाग के अधिकारियों ने वन्यजीव संरक्षण के प्रति देवराज की संवेदनशीलता और साहस की सराहना की है।
विज्ञापन


चिड़ियाघर के निदेशक संजय कुमार बिस्वाल ने बताया कि इस बार्न आउल के पंख में चोट लगी है। डॉक्टरों की टीम इसका उपचार कर रही है और पक्षी खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि इस प्रजाति के उल्लुओं का चेहरा दिल के आकार का और पूरी तरह सफेद होता है, जबकि पंख सुनहरे-भूरे रंग के होते हैं। यह अपनी साइलेंट फ्लाइट के लिए प्रसिद्ध है, जिससे शिकार को इसके आने का अहसास तक नहीं होता। अन्य उल्लुओं की तरह यह हूट नहीं करता, बल्कि एक डरावनी चीख निकालता है। मुख्य रूप से चूहों का शिकार करने के कारण इसे फसलों का रक्षक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed