फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rapti crossed the red mark even on the seventh day

Lucknow News: सातवें दिन भी राप्ती लाल निशान पार

Sat, 24 Aug 2024 04:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 24 Aug 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Rapti crossed the red mark even on the seventh day
श्रावस्ती। जमुनहा के राप्ती बैराज पर शुक्रवार को सातवें दिन भी राप्ती का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना रहा। नदी की उग्र लहरें कई गांवों में कटान कर रही हैं।
विज्ञापन


नेपाल व पहाड़ों सहित जिले में आए दिन हो रही बारिश से विगत एक सप्ताह से राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान 127.70 सेंटीमीटर से ऊपर बना हुआ है। कभी 20 तो कभी पांच सेंटीमीटर जलस्तर ऊपर होने के कारण नदी की लहरें अपने तट पर बसे इकौना के टेंडवा, जगरावलगढ़ी, कुम्हारगढ़ी व गिलौला के बैदौरा, कसियापुर तथा जमुनहा के बरंगा व घाटेपुरवा सहित अन्य गांवों में कटान कर रही है।
विज्ञापन


वहीं बृहस्पतिवार रात नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच जाने के कारण जमुनहा-बहराइच मार्ग स्थित बहोरवा से जोगिया लक्ष्मणपुर सेमराहनिया नासिरगंज मार्ग पर स्थित बहोरवा जोगिया डिप पर बाढ़ का पानी आ जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोग जान जोखिम में डालकर डिप पार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जोगिया, भलुइया, शमशेर गंज, सुखराम पुरवा, धोबिया, पोंडला, पोंडली व लक्ष्मणपुर का आवागमन प्रभावित है। वहीं शुक्रवार को नदी का जलस्तर घट कर 127.75 सेंटीमीटर पहुंचने से लोगों को राहत मिली। लेकिन सेमरहनिया काला गांव मार्ग कट जाने से कछारवासियों की दुश्वारियां बरकरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed